August 30, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा का जोरदार स्वागत

हल्द्वानी । नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रथम हल्द्वानी आगमन पर भारतीय जनता पार्टी नैनीताल जिला इकाई द्वारा भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाखड़ा पुल लामाचौड़ पर जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े और आतिशबाजी के बीच कैबिनेट मंत्री का अभिनंदन किया। वहां से विशाल वाहन रैली निकाली गई जिसमें लामाचौड़, फतेहपुर, कठघरिया, ब्लॉक, ऊंचापुल, कुसुमखेड़ा और लालडांठ सहित विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं और आम जनता ने राम सिंह कैड़ा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। इसके पश्चात भाजपा संभाग कार्यालय हल्द्वानी में आयोजित स्वागत समारोह में जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने नैनीताल जिले को कैबिनेट में स्थान देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास जताया कि पुष्कर सिंह धामी और राम सिंह कैड़ा के नेतृत्व में भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में जिले की सभी छह विधानसभा सीटों पर विजय प्राप्त करेगी। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने अपनी नियुक्ति के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। साथ ही उन्होंने भीमताल विधानसभा के मतदाताओं और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया जिनकी बदौलत उन्हें दोबारा निर्वाचित होकर प्रदेश मंत्रिमंडल में सेवा का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा जताये गए विश्वास पर वह खरा उतरने का भरसक प्रयास करेंगे और मोदी व धामी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आगामी चुनाव में भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश में लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, मेयर गजराज सिंह बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दर्मवाल, दर्जा राज्य मंत्री दिनेश आर्य, दीपक मेहरा, नवीन वर्मा, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष साकेत अग्रवाल, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी प्रदीप जनौटी, प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत, पूर्व मेयर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला, प्रदीप बिष्ट, बिंदेश गुप्ता, देवेंद्र ढैला, जिला महामंत्री विनीत अग्रवाल, ब्लॉक प्रमुख मंजू गौड़, जिला उपाध्यक्ष प्रताप बोरा, जिला उपाध्यक्ष प्रतिभा जोशी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कंचन उप्रेती, जिला मंत्री प्रताप रैक्वाल, मंडल अध्यक्ष मधुकर श्रोत्रिय, नीरज बिष्ट, जिला मीडिया प्रभारी नितिन राणा, जिला सोशल मीडिया प्रभारी संजय पाण्डे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *