Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

36 लाख की स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार

हल्द्वानी (उद संवाददाता)। मुख्यमंत्री के ‘ड्रग्स फ्ी देवभूमि मिशन’ को साकार करने के लिए एसएसपी नैनीताल डॉ- मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ अपना अभियान और तेज कर दिया है। इसी क्रम में हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने एफटीआई गेट के पास चेकिंग के दौरान एक महिला तस्कर को भारी मात्र में स्मैक के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 36 लाख 30 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्रधिकारी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता के नेतृत्व वाली टीम ने 27 मार्च 2026 को गौजाजाली निवासी जोया खान पत्नी मजहर आलम को 132 ग्राम स्मैक के साथ दबोचा। पकड़ी गई महिला का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके खिलाफ पूर्व में हल्द्वानी व मुखानी थाने में धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने अभियुक्ता के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर उसे न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर ली है। सफलता पर एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु 2000 रुपये के नकद इनाम की घोषणा की है। गौरतलब है कि इस वर्ष के शुरुआती तीन महीनों में नैनीताल पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कमर तोड़ कार्यवाही की है। अब तक कुल 14 मामलों में 18 तस्करों को जेल भेजा जा चुका है, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस अब तक 901-242 ग्राम स्मैक बरामद कर चुकी है, जिसकी कुल कीमत 2 करोड़ 66 लाख 30 हजार रुपये है। एसएसपी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जनपद में नशे का काला कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा और तस्करों की अवैध संपत्तियों के जब्तीकरण की कार्यवाही भी लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *