उत्तराखंड की आईएएस वंदना सिंह को दिल्ली में बड़ी जिम्मेदारी
देहरादून । उत्तराखंड कैडर की IAS अधिकारी वंदना सिंह को दिल्ली में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति ( Central Deputation) पर दिल्ली विकास प्राधिकरण यानी DDA में कमिश्नर (लैंड मैनेजमेंट) नियुक्त किया है।कार्मिक व प्रशिक्षण विभाग (DoPT) की ओर से ये आदेश जारी किया गया है। जिसमें बताया गया कि 2013 बैच की IAS वंदना सिंह को सेंट्रल गवर्नमेंट ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति( Central Deputation) पर दिल्ली विकास प्राधिकरण यानी DDA में कमिश्नर (लैंड मैनेजमेंट) नियुक्त किया है। बता दें कि उप सचिव स्तर पर केंद्रीय स्टाफिंग योजना के तहत ये नियुक्ति की गई है। जारी आदेश के मुताबिक, उनका कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तिथि से चार साल या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगा।
