Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अल्मोड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा : कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, तीनों लोगों की मौत

अल्मोड़ा। जिले के भिकियासैंण क्षेत्र में रापड़-गगोडा-चमडखान-सोनी रानीखेत मोटर मार्ग पर गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।मृतकों में भुवन पुत्र दीवान राम निवासी ग्राम सनेटी तहसील रानीखेत और कैलाश चंद्र पुत्र बहादुर राम निवासी ग्राम दौड़ाखाल तहसील रानीखेत हैं। जबकि तीसरे मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन रानीखेत की ओर जा रहा था। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से शवों को खाई से बाहर निकाला गया। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *