Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

करोड़ों का आईपीएल का सट्टा लगा चुके दो भाइयों सहित तीन दबोचे

हल्द्वानी । ऑपरेशन प्रहार अभियान में एक और बड़ी कार्यवाही करते हुए एसएसपी मंजुनाथ टी.सी. के निर्देश पर पुलिस व एसओजी टीम ने आईपीएल सट्टा गैंग का करोड़ो का खेल बेनकाब कर दो भाइयों सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।उनके कब्जे से महंगे मोबाइल, 51 हजार नगद व क्रेटा वाहन बरामद किया गया है। मामले का खुलासा करते हुए एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के दिशा-निर्देश में जनपद में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत सुशील जोशी थानाध्यक्ष मुखानी के नेतृत्व में उप निरीक्षक वीरेंद्र चंद व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा आईपीएल सट्टðेबाजी के खिलाफ बडी कार्यवाही करते हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा तीनों अभियुक्तो को सट्टðा लगाते हुए एस मोड के पास मधुबन कॉलोनी स्थित खाली प्लॉट, थाना मुखानी से गिरफ्तार किया। उनके पास से 06 मोबाइल फोन, एक रजिस्टर, एक पेन एवं 51,100 रुपए नगद व क्रेटा कार संख्या यूपी 25 ई एल 4419 बरामद की गई। पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम पता रवि गुप्ता उर्फ झबरा पुत्र स्व.धर्मपाल गुप्ता निवासी दुर्गा कॉलोनी, थाना बनभूलपुरा, रोहित गुप्ता पुत्र धर्मपाल गुप्ता निवासी दुर्गा कॉलोनी, थाना बनभूलपुरा व मोहित प्रसाद पुत्र राजेंद्र प्रसाद निवासी नारायण नगर विक्टोरिया नंबर-1, मुखानी बताया। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि पुलिस पूछताछ में सामने आया कि अभियुक्त प्रतिदिन लगभग 07 से 08 लाख रुपये तक का सट्टðा संचालित करते थे तथा अब तक करीब 3 करोड 50 लाख रुपए तक का सट्टðा खिलाया जा चुका है। उन्होंने बताया कि अभियुक्त रवि गुप्ता के विरूद्व बनभूलपुरा कोतवाली में कई अभियोग दर्ज हैं।एसएसपी ने पुलिस टीम के उसे उत्साहवर्धन हेतु 2000 रुपए का नगद पुरुस्कार से पुरुस्कृत किया है।पुलिस टीम में उप निरीक्षक वीरेंद्र चंद, हेड कांस्टेबल कुंदन कठायत, हेड कांस्टेबल त्रिलोक रौतेला, कांस्टेबल अशोक रावत, भूपेंद्र जेष्ठा, भानु प्रताप ओली, सुरेश देवडी व भगवती पाठक शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *