September 1, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

25 लाख की एमडीएमए ड्रग्स सहित तीन दबोचे

टनकपुर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स कुमाऊं यूनिट ने कोतवाली टनकपुर पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 244-06 ग्राम एमडीएमए बरामद हुई है। इसकी अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में कीमत करीब 25 लाख रुपये आंकी गई है। एसटीएफ के अनुसार वर्ष 2026 में उत्तराखंड में अब तक की यह सबसे बड़ी एमडीएमए बरामदगी है। आरोपियों के पास से एक टीवीएस मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के निर्देशों और मुख्यमंत्री के ड्रग्स फ्ी देवभूमि अभियान के तहत एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में कुमाऊं यूनिट ने तकनीकी और मैनुअल इनपुट के आधार पर जानकारी जुटाई। सूचना की पुष्टि के बाद टनकपुर पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इमरान, आशीष और अभिषेक, तीनों निवासी रुद्रपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर के रूप में हुई है। एसटीएफ की टीम अब आरोपियों से पूछताछ कर एमडीएमए की आपूर्ति के स्रोत और इसके नेटवर्क से जुड़े लोगों की जानकारी जुटा रही है। आरोपियों के आगे और पीछे के संपर्कों की भी गहनता से जांच की जा रही है, ताकि मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके। संयुक्त कार्रवाई में एसटीएफ की ओर से निरीक्षक पावन स्वरूप, उपनिरीक्षक विपिन जोशी, उपनिरीक्षक विनोद जोशी, उपनिरीक्षक जगदीप नेगी, हेड कांस्टेबल किशोर कुमार, हेड कांस्टेबल वीरेंद्र चौहान और आरक्षी इसरार अहमद शामिल रहे। वहीं टनकपुर पुलिस टीम में निरीक्षक चेतन रावत, उपनिरीक्षक जितेंद्र बिष्ट और हेड कांस्टेबल कमल कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *