महिला से चेन स्नैचिंग करने वाले शातिर को हिस्ट्रीशीटर तमंचा और बाईक के साथ दबोचा
हल्द्वानी । भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस व एसओजी ने संयुक्त चेंकिंग अभियान में महिला से चेन स्नैचिंग करने वाले शातिर हिस्ट्रीशीटर को छीनी गई चेन, हाईस्पीड अपाचे बाइक और अवैध तमंचा सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 8 मई को चौकी क्षेत्र भोटिया पड़ाव में एक महिला से बाइक सवार अज्ञात बदमाश द्वारा सोने की चेन छीनकर फरार होने की घटना सामने आई थी। घटना के सम्बन्ध में श्रीमती नीता शाह निवासी तुलसी नगर पॉलीशीट काठगोदाम, द्वारा 18 मई को कोतवाली में तहरीर दी गई, जिसके आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। घटना के शीघ्र अनावरण हेतु प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा लगातार प्रयासों के बाद अभियुक्त की पहचान आकाश कुमार गौतम पुत्र विशम्बर दयाल निवासी खना गोटिया, सीबी गंज, बरेली के रूप में हुई। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से छीनी गई सोने की चेन, घटना में प्रयुक्त बिना नम्बर प्लेट की मोटर साइकिल व अवैध 315 बोर तमंचा व एक जिन्दा कारतूसबरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि आकाश पर पूर्व में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और उसकी अपराधी गतिविधियों के चलते 02 बार गुजरात पुलिस एवं रुद्रपुर पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में इसके पैर में गोली भी लग चुकी है।गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता, वरिष्ठ उप निरीक्षक भूपेन्द्र मेहता, उप निरीक्षक आरती, कांस्टेबल दिनेश नगरकोटी, धीरेन्द्र सिंह अधिकारी, हेकानि इसरार नवी, हे0कानि0 त्रिलोक सिंह, का.कुन्दन कठायत, अशोक रावत, भानू ओली, अनिल गिरी, अरविन्द शामिल थे।
