August 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

जिलाधिकारी ने 15 किलोमीटर पैदल गांव पहुंचकर ग्रामीणों से किया संवाद

चंपावत । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार संचालित श्जन जन की सरकार, सेवा पखवाड़ाश् अभियान के तहत जिलाधिकारी मनीष कुमार ने शनिवार को विकासखंड बाराकोट के नेपाल सीमा से सटे सीमांत ग्राम सील बरुड़ी का स्थलीय निरीक्षण किया। कठिन पहाड़ी मार्ग से करीब 15 से 16 किलोमीटर पैदल यात्रा कर गांव पहुंचे जिलाधिकारी ने जन चौपाल और रात्रि चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा विभिन्न विभागों की योजनाओं और विकास कार्यों की जमीनी स्थिति का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने कहा कि दुर्गम और सीमांत क्षेत्रों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि खराब मौसम और रेड अलर्ट के कारण प्रस्तावित शिविर आयोजित नहीं हो सका, लेकिन ग्राम प्रधान और जनप्रतिनिधियों के आग्रह पर अधिकारियों की टीम गांव पहुंची और ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई। जन चौपाल के दौरान जिलाधिकारी ने पेंशन, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने गांव तक सड़क निर्माण की मांग प्रमुखता से उठाई। इस पर जिलाधिकारी ने मौके से ही मुख्य अभियंता यूआरआरडीए एस.के. पाठक से दूरभाष पर वार्ता की। उन्होंने बताया कि करीब 22.4 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए लगभग 23 करोड़ रुपये की डीपीआर भारत सरकार को भेजी जा चुकी है और स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गांव में निर्मित ज्ञान सेतु सहित अन्य विकास कार्यों का स्थलीय सत्यापन किया तथा संबंधित अधिकारियों को ग्रामीणों की मांगों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समाज कल्याण विभाग की ओर से खीम सिंह, रतन सिंह, महासिंह और उमेश सिंह को निःशुल्क श्रवण यंत्र वितरित किए गए। वहीं स्वास्थ्य विभाग के शिविर में 55 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाइयां उपलब्ध कराई गईं तथा 30 लोगों की शुगर और रक्तचाप की जांच कर आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया गया। इसके बाद जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्र और राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सील बरुड़ी का निरीक्षण कर शैक्षणिक एवं आधारभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए गुणवत्तापूर्ण सेवाएं निरंतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। रात्रि चौपाल में जोगा सिंह ने किसान सम्मान निधि, भवान सिंह ने विद्युत पोल लगाने, धनी देवी ने राशन कार्ड तथा प्रेम सिंह ने विद्युत पोल को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग उठाई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर ग्राम प्रधान खड़क सिंह, भाजपा बाराकोट मंडल उपाध्यक्ष अजय सिंह बिष्ट, सुरेंद्र सिंह सामंत, अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई बी.सी. नैनवाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, डॉ. मंजीत, जिला समाज कल्याण अधिकारी आर.एस. सामंत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *