रूद्रपुर की टॉपर सुशीला बोली पहले पढ़ाई जॉब बाद में
रूद्रपुर । उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद के आज घोषित हुए परीक्षा फल में 12वीं कक्षा में रूद्रपुर की टॉपर भंजुराम अमर इंटर कालेज की सुशीला मेंहदीरत्ता ने 500 में से 490 (98 प्रतिशत)अंक प्राप्त कर प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। सुशीला ने भूगोल में शत प्रतिशत अंक प्राप्त किये हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में उनका प्रथम उद्देश्य आगे की शिक्षा ग्रहण कर स्वयं को मजबूत करना है। भविष्य में वह क्या बनना चाहती है इसका वह वर्तमान में कोई लक्ष्य निर्धारित नही करना चाहती है। लेकिन जो करना है अच्छा ही करना है। उसने बताया कि उसकी इस सफलता के पीछे उसके पिता योगेश मेहंदीरत्ता एवं माता ममता मेंहदीरत्ता सहित समस्त परिजनों विद्यालय के शिक्षकों का पूरा सहयोग रहा है। उसने बताया कि वह प्रतिदिन 4 से 5 घंटे पढ़ाई करती है,साथ ही घर की जिम्मेदारी का भी निर्वहन करती रहती हैं।
