October 23, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद बवाल,दुकान और गोदाम में तोड़फोड़

देहरादून। शहर कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार को 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद बवाल हो गया। पुलिस ने आज शुक्रवार को घटनास्थल को सील कर दिया। दुष्कर्म का आरोप मुस्लिम नाबालिग युवक पर लगा है। घटना की सूचना मिलते ही बजरंग दल समेत हिंदू संगठनों से जुड़े युवा और स्थानीय लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। आरोपी पक्ष की दुकान और गोदाम में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोप है कि एक मुस्लिम मकान मालिक के घर में हिंदू परिवार किराये पर रहता है। उनकी एक 14 साल की बेटी है। मकान मालिक के भांजे पर आरोप है कि वह बुधवार रात करीब एक बजे किशोरी को जबरन दूसरी मंजिल पर बने बाथरूम में ले गया और दुष्कर्म किया।किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी नाबालिग को संरक्षण में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने नाबालिग आरोपी को संरक्षण में ले लिया है। वहीं, घटना से गुस्साए बजरंग दल समेत हिंदू संगठनों ने आरोपी पक्ष की सौंदर्य प्रसाधन की दुकान और गोदाम में भारी तोड़फोड़ कर दी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *