Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

7000 करोड़ की सड़क परियोजनाओं को मिली सहमति, कुंभ-2027 और उत्तराखंड के विकास को मिलेगी नई रफ्तार: सीएम धामी

नई दिल्ली/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में उत्तराखंड की लगभग 7000 करोड़ लागत की विभिन्न महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं पर सहमति बनी। बैठक में पांच प्रमुख सड़क परियोजनाओं, राष्ट्रीय राजमार्गों पर स्पर मार्गों के माध्यम से संपर्क विस्तार तथा अन्य महत्वपूर्ण सड़क विकास कार्यों को लेकर सकारात्मक सहमति बनी। इन परियोजनाओं के क्रियान्वयन से प्रदेश के सड़क नेटवर्क को मजबूती मिलेगी और दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर संपर्क स्थापित होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार में आयोजित होने वाले कुंभ-2027 की तैयारियों और करोड़ों श्रद्धालुओं की सुगम एवं सुरक्षित आवाजाही के लिए ये परियोजनाएं बेहद महत्वपूर्ण साबित होंगी। साथ ही प्रदेश में आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलने के साथ पर्यटन, सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्रों और सीमांत एवं दूरस्थ अंचलों के विकास को भी नई गति मिलेगी। बैठक में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “नई दिल्ली में आदरणीय केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी जी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उत्तराखंड की लगभग ₹7000 करोड़ लागत की विभिन्न महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं पर सहमति बनी है। पांच प्रमुख सड़क परियोजनाओं, राष्ट्रीय राजमार्गों पर स्पर मार्गों के माध्यम से संपर्क विस्तार सहित अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों को सकारात्मक स्वीकृति मिली है। हरिद्वार में होने वाले कुंभ-2027 की तैयारियों और श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही के लिए ये परियोजनाएं अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इससे प्रदेश के आधारभूत ढांचे को नई मजबूती मिलेगी और सड़क संपर्क, पर्यटन, सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्रों तथा दूरस्थ अंचलों के विकास को नई गति मिलेगी। विभिन्न प्रस्तावित परियोजनाओं पर सकारात्मक आश्वासन देने के लिए मैं आदरणीय केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *