Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नदी के दूसरी ओर फंसे श्रद्धालुओं को देर रात सुरक्षित किया रेस्क्यू

रुद्रप्रयाग (उद संवाददाता)। केदारनाथ पैदल मार्ग पर शॉर्टकट अपनाना चार यात्रियों को भारी पड़ गया। पैदल मार्ग छोड़कर दूसरे रास्ते से आगे बढ़ने के दौरान चारों यात्राी रास्ता भटककर नदी के दूसरी ओर फंस गए। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ, वाईएमएफ और आपदा मित्रें की संयुक्त टीम ने देर रात अभियान चलाकर सभी यात्रियों को सुरक्षित रेस्क्यू कर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि चार युवक पैदल यात्रा के दौरान निर्धारित मार्ग छोड़कर शॉर्टकट से आगे निकल गए, जिससे वे नदी के दूसरे किनारे फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, वाईएमएफ और आपदा मित्रें की टीम आवश्यक उपकरणों के साथ तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। बचाव दल ने मोबाइल फोन के माध्यम से यात्रियों से संपर्क स्थापित कर उनकी सटीक लोकेशन प्राप्त की। इसके बाद कठिन परिस्थितियों में अभियान चलाते हुए चारों यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर मुख्य पैदल मार्ग तक पहुंचाया गया। रेस्क्यू किए गए यात्रियों में वैशाली, बिहार निवासी साहिल कुमार (20), सुजीत कुमार (18), हिमांशु (24) तथा अलीगढ़, उत्तर प्रदेश निवासी रूपेश (17) शामिल हैं। सभी यात्राी सुरक्षित हैं। रात्रि अधिक होने तथा आगे का मार्ग जोिखमपूर्ण होने के कारण बचाव दल ने सभी यात्रियों को एहतियात के तौर पर लिनचोली में सुरक्षित रात्रि विश्राम कराया। जिला प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे किसी भी स्थिति में निर्धारित पैदल मार्ग छोड़कर शॉर्टकट का प्रयोग न करें और केवल अधिकृत मार्ग से ही यात्रा करें, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना या अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *