August 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

खराब भोजन और अव्यवस्थाओं से भड़के छात्रों का धरना, सीएम धामी का त्वरित एक्शन

विधायक भुवन कापड़ी भी पहुंचे विद्यालय, व्यवस्थाओं पर जताया रोष, मेस में मिली एक्सपायरी डेट वाली चावल की बोरियां
खटीमा। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में खराब भोजन, दूषित पानी, शौचालयों की गंदगी और प्रधानाचार्या की कथित मनमानी को लेकर सोमवार को छात्र-छात्राओं का आक्रोश सामने आया। विद्यालय की व्यवस्थाओं से नाराज छात्र-छात्राएं धरने पर बैठ गए। करीब तीन घंटे तक विद्यालय परिसर में हंगामा चलता रहा। इस पूरे मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने त्वरित संज्ञान लेते हुए महज आधे घंटे के भीतर कार्रवाई कर प्रधानाचार्या भारती यादव को पद से हटा दिया। मुख्यमंत्री के त्वरित एक्शन के बाद विद्यालय में बच्चों ने सीएम धामी के समर्थन में नारे लगाए।मामले की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद जनजाति कल्याण निदेशालय उत्तराखंड के निदेशक एसएस टोलिया ने प्रधानाचार्या भारती यादव को विद्यालय से हटाने के आदेश जारी कर दिए। उन्हें अग्रिम आदेशों तक जिला जनजाति कल्याण अधिकारी कार्यालय से संबद्ध किया गया है। वहीं गणित के शिक्षक रोशन झिंकवाण को एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के प्रधानाचार्य पद का प्रभार सौंपा गया है।मुख्यमंत्री के त्वरित हस्तक्षेप से बच्चों में भी संतोष नजर आया। बच्चों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समर्थन में नारे लगाकर उनकी कार्रवाई का स्वागत किया।धरने की जानकारी मिलने के बाद कांग्रेस विधायक भुवन चंद्र कापड़ी विद्यालय पहुंचे। उन्होंने छात्र-छात्राओं से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और विद्यालय की व्यवस्थाओं पर रोष जताया। विद्यार्थियों ने विधायक कापड़ी को बताया कि उन्हें खराब भोजन परोसा जा रहा है। पानी में कीड़े आने की शिकायत के साथ फल के नाम पर केवल केले दिए जाने की बात भी विद्यार्थियों ने कही। छात्रों ने शौचालयों की नियमित सफाई नहीं होने और कई बार खुद शौचालय साफ करने के लिए मजबूर होने की शिकायत की। विद्यार्थियों ने खेलने के लिए पर्याप्त अवसर नहीं दिए जाने और प्रधानाचार्या भारती यादव पर मनमानी करने के आरोप भी लगाए। विद्यार्थियों की शिकायत पर विधायक भुवन चंद्र कापड़ी ने विद्यालय की मेस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वर्ष 2025 की एक्सपायरी डेट वाले चावल के कट्टðे मिलने की बात सामने आई। आटा, दाल समेत अन्य खाद्य सामग्री पर मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट भी स्पष्ट नहीं थी। इस पर विधायक ने नाराजगी जताते हुए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई और मुकदमा दर्ज करने की मांग की। नानकमत्ता विधायक गोपाल सिंह राणा ने भी विद्यालय की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए जनजातीय बच्चों को खराब भोजन दिए जाने को गंभीर मामला बताया।विद्यालय में छात्र-छात्राओं के धरने की जानकारी मिलने के बाद भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश भट्टð और भाजपा नेता रंदीप पोखरिया भी विद्यालय पहुंचे। उन्होंने बच्चों की समस्याओं और विद्यालय की स्थिति की जानकारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को फोन पर दी। मुख्यमंत्री ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद प्रधानाचार्या भारती यादव को हटाने की कार्रवाई हुई।एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में कक्षा छह से 12 तक जनजातीय विद्यार्थियों को शिक्षा दी जाती है। वर्तमान में विद्यालय में 378 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। मामले के बाद जिला जनजाति कल्याण अधिकारी वीरेंद्र कुमार, बीईओ भानुप्रताप कुशवाहा, दर्जाधारी मोहिनी पोखरिया, गंभीर सिंह धामी, रमेश राणा, पूनम राणा और रवींद्र राणा समेत अभिभावकों की बैठक हुई। बैठक में विद्यालय की व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी के लिए एक कमेटी गठित करने का निर्णय लिया गया। धरने में विद्यार्थी गौरव, रिधम, आस्था, खुशी और अंशिका आदि शामिल रहे। वहीं अभिभावकों में ज्योति, दीप सिंह राणा, बृजवाला, मेनका देवी, अनामिका और सोनम समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *