October 23, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

खकरा नदी में मगरमच्छ के हमले से वृद्ध महिला की मौत

नानकमत्ता(उद संवाददाता)। क्षेत्र के ग्राम देवकली सलामता में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसे में मगरमच्छ के हमले से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ग्राम देवकली सलमता खकरा नदी निवासी भजन कौर (70 वर्ष) पत्नी स्वर्गीय महेंद्र सिंह शुक्रवार शाम खकरा नदी किनारे गई थीं। इसी दौरान नदी में मौजूद मगरमच्छ ने उन्हें पकड़ लिया, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और वन विभाग तथा ग्रामीणों के सहयोग से महिला की तलाश शुरू की गई। काफी मशक्कत के बाद देर रात महिला का शव बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया गया है कि मृतका के चार बच्चे हैं और सभी विवाहित हैं। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद नियमानुसार परिजनों को मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है तथा नदी किनारे रहने वाले ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *