डीएम एसएसपी के साथ अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया योगा
हल्द्वानी । आज 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ललित मोहन रयाल, जिलाधिकारी एवं डॉ मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व उपस्थिति में मिनी स्टेडियम में जनपद स्तरीय योग शिविर का आयोजन किया गया।इस वर्ष योग दिवस की निर्धारित थीम ष्स्वस्थ आयु के लिए योग को आत्मसात करते हुए सभी प्रशासन, पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों तथा गणमान्य नागरिकों एवं युवाओं ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। विशेषज्ञों की देखरेख में हुआ योगाभ्यास व तनाव प्रबंधन शिविर में आयुष विभाग के नोडल अधिकारी डॉ त्रिलोक बिष्ट एवं मुख्य प्रशिक्षक डॉú कंचन सूंठा सहित आयुष विभाग की विशेषज्ञ टीम डॉ गुंजन, डॉ मीरा जोशी, डॉ माया वर्मा, डॉ प्रीति टोलिया, डॉ दिवाकर सिंह, डॉ सुरीती द्वारा उपस्थित सभी अधिकारी- कर्मचारियों को विभिन्न महत्वपूर्ण आसनों एवं विभिन्न प्राणायाम मुद्राओं का अभ्यास कराया गया।योग प्रशिक्षकों द्वारा नियमित योग क्रियाओं से होने वाले शारीरिक लाभ, मानसिक शांति, पुलिस सेवा के दौरान तनाव प्रबंधन तथा गंभीर शारीरिक रोगों से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं। एसएसपी मंजूनाथ ने कहा पिछले एक दशक से भी अधिक समय से योग केवल भारत तक सीमित न रहकर वैश्विक स्तर पर एक श्जीवन शैलीश् के रूप में उभरा है। आज दुनिया के 150 से अधिक देश हमारे इस प्राचीन भारतीय ज्ञान को अपनाकर स्वस्थ जीवन की राह पर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने सभी से अपील है कि दैनिक जीवन में कम से कम 30 मिनट योग के लिए अवश्य निकालें। अपनी शारीरिक सुविधानुसार आसन, प्राणायाम और ध्यान को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। योग न केवल बीमारियों से दूर रखता है बल्कि हमें मानसिक रूप से भी ऊर्जावान और तनावमुक्त बनाता है। आयोजित योग शिविर में 350 से भी अधिक संख्या में पुलिसकर्मियों, स्थानीय जनता तथा युवाओं ने प्रतिभाग कर योग को अपनी दैनिक जीवनशैली में शामिल करने का दृढ़ संकल्प लिया। योग शिविर में मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक एसपी, रेवाधर मठपाल एसपी संचार नैनीताल, एपी बाजपेयी सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी, अमित कुमार, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, श्रीमती निर्मला पंत, जिला क्रीड़ाधिकारी नैनीताल, आयुष विभाग नैनीताल की समस्त डॉक्टर एवं पैरामेडिकल टीम, हरकेश सिंह प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन, ज्ञानेंद्र शर्मा निरीक्षक अभिसूचना, विजय सिंह मेहता प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी, दिनेश सिंह फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा, जसवीर सिंह चौहान प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम, सुशील जोशी थानाध्यक्ष मुखानी समेत अन्य पुलिस अधिकारी/ कर्मी तथा स्थानीय लोग एवं युवा मौजूद रहे। इसी क्रम में एसएसपी के निर्देशानुसार जनपद के समस्त थानों, चौकियों, अग्निशमन इकाई और पुलिस लाइंस में भी विशेष योग सत्रों का आयोजन किया गया, जिसमें थाना प्रभारियों व कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया।
