Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

किशोर ने फांसी लगाकर दी जान,प्रेम प्रसंग की वजह से रहा करता था परेशान

काशीपुर। कटोराताल पुलिस चौकी क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती में सुबह किशोर ने बेहद संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा ली। पुलिस को जैसे ही घटना की सूचना मिली उसने तत्काल मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेते हुए जरूरी जानकारी जुटाने के बाद उसे अंत्य परीक्षण के लिए पीएम हाउस भेज दिया। घटना को लेकर मोहल्ले में तमाम तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। जानकारी के मुताबिक आज सुबह लगभग 7ः30 कटोरा ताल पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत पोस्टमार्टम हाउस के सामने मोहल्ला नई बस्ती निवासी इरफान अली द्वारा डायल 112 पर सूचना दी गई की उसके 17 वर्षीय भतीजे मुरसलीन उर्फ अनस पुत्र इमरान अली ने घर के कमरे में पंखे से फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस को जैसे ही मामले की सूचना मिली उसने तत्काल मौके पर पहुंचकर जरूरी जानकारी जुटाने के बाद मृतक के शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस की प्रथम दृष्टिया जांच में मृतक के गले पर रस्सी के निशान (लिकेचर मार्क) पाए गए। पुलिस की जांच पड़ताल में यह भी पता चला है कि मृतक का अक्षा नामक लड़की से इधर कुछ समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसको लेकर वह अक्सर परेशान रहा करता था। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद घटना के असल कारणों की जांच शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *