Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

देहरादून में राहुल गांधी ने हादसे में मृतक कांग्रेस कार्यकर्ता अमर मेहरा के परिजनों से की मुलाकात

देहरादून। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले देहरादून में हादसे में जान गंवाने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता अमर मेहरा के घर पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की और गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिवार को इस कठिन समय में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।गौरतलब है कि गुरुवार को देहरादून में कांग्रेस के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल के निरीक्षण के दौरान लोहे की एक बल्ली गिरने से अमर मेहरा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। शुक्रवार को पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *