कोश्यारी की मौजूदगी में गदरपुर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
गदरपुर (संवाददाता)। महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी की मौजूदगी में बृहस्पतिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने गदरपुर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे कार्यकर्ता भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों के साथ नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरे। यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ कंबोज धर्मशाला से हुआ। यात्रा शुरू होने से पूर्व भगत सिंह कोश्यारी, भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा सहित भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहीद उधम सिंह कंबोज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद तिरंगा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सकेनिया मोड़ पहुंची और वहां से वाल्मीकि मंदिर तक गई, जहां यात्रा का समापन हुआ। यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से पूरा वातावरण देशभक्ति से ओतप्रोत नजर आया। पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने के लिए राष्ट्रहित को सर्वाेच्च प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने युवाओं से शहीदों के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का आ“वान किया। भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने कहा कि तिरंगा यात्रा देश के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आ“वान पर देशभर में तिरंगे के प्रति सम्मान और गौरव की भावना और मजबूत हुई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से राष्ट्र और समाजहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आ“वान किया। नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गुंबर उर्फ मिंटू ने कहा कि तिरंगा प्रत्येक भारतीय के गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक है। शहीदों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं और नागरिकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने किया। आयोजन में नगर पालिका अध्यक्ष मनोज कुमार की भी भूमिका रही। यात्रा में नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गुंबर उर्फ मिंटू, नगर पंचायत गूलरभोज अध्यक्ष सतीश चुघ, ब्लॉक प्रमुख ज्योति ग्रोवर, विजय मंडल, प्रीत ग्रोवर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
