Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

स्नातक स्तरीय परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न

ऊधम सिंह नगर में 55 परीक्षा केंद्रों पर पुलिस और प्रशासन रहा मुस्तैद, नकल माफियाओं पर रही पैनी नजर

रुद्रपुर। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय पदों की ििलखत परीक्षा रविवार को जनपद ऊधम सिंह नगर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सतर्क निगरानी के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरे दिन अलर्ट मोड पर रहा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में जनपद के सभी 55 परीक्षा केंद्रों पर व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए थे। परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ मजिस्ट्रेट भी मौजूद रहे। परीक्षार्थियों की प्रवेश से पूर्व सघन जांच और फ्स्कििंग की गई तथा किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच एवं ब्लूटूथ डिवाइस को परीक्षा केंद्रों में ले जाने की अनुमति नहीं दी गई। पुलिस कर्मियों ने बॉडी वॉर्न कैमरों के माध्यम से परीक्षा केंद्रों के बाहर की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए रखी। वहीं एलआईयू और अन्य खुफिया इकाइयों द्वारा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी गई। भर्ती परीक्षाओं में पूर्व में संलिप्त रहे संदिग्ध व्यक्तियों और नकल गिरोहों की गतिविधियों पर भी पैनी नजर रखी गई। परीक्षा के दौरान यातायात व्यवस्था को भी सुचारु बनाए रखा गया, जिससे अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने और वापस लौटने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। जनपद के कोचिंग संस्थानों पर भी प्रशासन की नजर बनी रही। एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए ऊधम सिंह नगर पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि पुलिस, प्रशासन और आयोग के समन्वित प्रयासों से परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि अथवा कानून-व्यवस्था संबंधी समस्या सामने नहीं आई।

एसएसपी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
हल्द्वानी। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा शनिवार को जनपद नैनीताल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सतर्क निगरानी के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने स्वयं हल्द्वानी स्थित एमबीपीजी कॉलेज सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटीरत पुलिस कर्मियों को सतर्कता के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। परीक्षार्थियों की डीएफएमडी एवं एचएचएमडी के माध्यम से सघन जांच की गई। मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध रहा। इसके अलावा एलआईयू और एसओजी की टीमें लगातार सक्रिय रहकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए रहीं। परीक्षा केंद्रों के भीतर सीसीटीवी कैमरों और वीडियो निगरानी की विशेष व्यवस्था की गई थी। सभी जोनल और सेक्टर अधिकारी लगातार भ्रमणशील रहकर केंद्रों का निरीक्षण करते रहे तथा आसपास के क्षेत्रें में भी सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष नजर रखी गई। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता किसी भी स्तर पर प्रभावित न हो, इसके लिए नैनीताल पुलिस पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है। वहीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अफवाह फैलाने वालों पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *