September 24, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

गोदियाल ने कहा : “छात्रों की गूंज” हर हाल में गूंजेगी, अब रेसकोर्स स्थित बन्नू स्कूल मैदान में आयोजित होगा कार्यक्रम

“छात्रों की गूंज” कार्यक्रम की तैयारियां तेज, वरिष्ठ नेताओं ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया
देहरादून। कांग्रेस सांसद एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 17 जुलाई को प्रस्तावित “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम की तैयारियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के 17 जुलाई को प्रस्तावित देहरादून दौरे से पहले उनके “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम को लेकर विवाद खड़ा हो गया । कांग्रेस का आरोप है कि प्रशासन ने परेड ग्राउंड में कार्यक्रम की अनुमति नहीं मिलने के बाद अब नये स्थान पर कार्यक्रम की तैयारियां तेज कर दी गई है। आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने बननू स्कूल परिसर में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बुधवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, सह प्रभारी मनोज यादव, सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष एवं चकराता विधायक प्रीतम सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री राजेंद्र भंडारी तथा प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने रेसकोर्स स्थित बन्नू स्कूल मैदान का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने पहले इस कार्यक्रम के लिए स्वीकृत परेड ग्राउंड की अनुमति निरस्त कर दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों और युवाओं की आवाज़ को दबाने का प्रयास कर रही है, लेकिन कांग्रेस किसी भी स्थिति में कार्यक्रम आयोजित करेगी।गोदियाल ने कहा कि अब “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम रेसकोर्स स्थित बन्नू स्कूल मैदान में आयोजित होगा। उन्होंने छात्र-युवाओं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने की अपील करते हुए कहा कि यह संवाद शिक्षा, रोजगार, पेपर लीक और युवाओं के भविष्य जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित रहेगा। उन्होंने कहा कि छात्रों की गूंज हर हाल में गूंजेगी और युवाओं की आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *