Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

गैस लीकेज से भड़की आग,चार लोग झुलसे

फायर यूनिट किच्छा की तत्परता से टला बड़ा हादसा
किच्छा। नगर के नालंदा स्कूल के पास स्थित भारत गैस एजेंसी परिसर में बुधवार रात्रि गैस लीकेज के चलते आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। फायर यूनिट किच्छा की तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार रात्रि करीब 8ः12 बजे फायर यूनिट किच्छा को सूचना मिली कि नालंदा स्कूल के पास एक मकान में आग लग गई है। सूचना मिलते ही फायर यूनिट तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि भारत गैस एजेंसी के गैस गोदाम के कार्यालय के ऊपर बने कमरे में एलपीजी गैस सिलेंडर से गैस लीकेज होने के कारण आग लगी थी। आग लगने से कमरे में मौजूद चार लोग मुनिस पुत्र ननकू प्रसाद, प्रिंस पुत्र मुनीश, अन्नू देवी तथा संजीव झुलस गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किच्छा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर िदया गया। सरदार वल्लभभाई पटेल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद ईओएम डॉक्टर इकरार हुसैन ने घुलाते हुए लोगों का तत्काल प्राथमिक उपचार किया तथा आवश्यक दवाएं देने के बाद सभी घायलों को उच्च उपचार हेतु सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर कर दिया जहां उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के दौरान क्षेत्र में चीख-पुकार मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। हालांकि गैस गोदाम में बड़ी संख्या में कमर्शियल सिलेंडर रखे होने के कारण लोग आग बुझाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। लोगों को आशंका थी कि यदि सिलेंडरों में आग पकड़ गई तो बड़ा विस्फोट हो सकता है। फायर यूनिट किच्छा ने तत्परता दिखाते हुए लीकेज हो रहे सिलेंडर को कमरे से बाहर निकाला तथा मिनी फायर एक्सटिंग्विशर, होजरील और हौज पाइप की सहायता से आग पर पूरी तरह काबू पाया। मौके पर फायर स्टेशन रुद्रपुर की टीम भी पहुंच गई थी। इसके अलावा क्षेत्रधिकारी सितारगंज बस धोनी, कोतवालीप्रभारी निरीक्षक किच्छा रवि सैनीतथा पुलिस बल भी घटनास्थल पर मौजूद रहा।फायर टीम में डीवीआर मदन सिंह, एफएम भवान सिंह, एफएम प्रमोद सौन तथा संविदा चालक धीरज राणा शामिल रहे। पुलिस कर्मी रवि सैनी भी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में सहयोग किया। व्यापार मंडल के महामंत्री नितिन फुटेला ने भी घायलों की मदद की। फायर विभाग के अधिकारियों के अनुसार समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, अन्यथा गैस गोदाम में रखे सिलेंडरों के कारण बड़ा हादसा हो सकता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *