Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी शक्ति: धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान का शुभारंभ किया जाना अत्यंत सराहनीय, दूरदर्शी और राष्ट्रहित में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए यह आवश्यक है कि देश की युवा शक्ति स्वस्थ, जागरूक, ऊर्जावान और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से मुक्त होकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाए। युवा ही भारत की सबसे बड़ी ताकत हैं और उनके सकारात्मक योगदान से ही आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत का सपना साकार होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह जनभागीदारी पर आधारित अभियान युवाओं में नशे के प्रति जागरूकता बढ़ाने, समाज को इसके दुष्प्रभावों के प्रति संवेदनशील बनाने तथा सामूहिक प्रयासों के माध्यम से नशामुक्त भारत के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। इसलिए इस चुनौती से निपटने के लिए सरकार के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार भी नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए जनजागरूकता अभियानों, प्रभावी कानून व्यवस्था, नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई तथा युवाओं को खेल, शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार से जोड़ने जैसे अनेक प्रयास लगातार कर रही है। प्रदेशभर में विभिन्न विभागों और सामाजिक संगठनों के सहयोग से भी व्यापक जागरूकता अभियान संचालित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों, विशेषकर युवाओं से इस अभियान में बढ़चढ़कर भागीदारी करने का आ“वान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आ“वान पर हम सभी का दायित्व है कि नशा मुक्त उत्तराखंड और विकसित भारत के संकल्प को जन आंदोलन का स्वरूप दें। सामूहिक प्रयास, जनसहभागिता और सामाजिक जागरूकता के बल पर ही एक स्वस्थ, सशक्त और समृद्ध भारत का निर्माण संभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *