Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

भ्रष्टाचार के आरोप में जिला पर्यटन अधिकारी को किया निलंबित

देहरादून। होम स्टे अनुदान देने के एवज में भ्रष्टाचार के आरोपों में जिला पर्यटन अधिकारी, देहरादून बृजेश पांडे को निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध् में पर्यटन सचिव धीराज गर्बियाल ने निलंबन के आदेश जारी किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुई सूचना का संज्ञान लेते हुए विभाग द्वारा कराई गई प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए गए। इसके बाद मामले की विभागीय जांच अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी को सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *