Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

जिला जज ने किया सुरक्षित ईंधान सुरक्षित जीवन अभियान का शुभारम्भ

न्यायिक अधिकारियों व अधिवक्ताओं से सप्ताह में दो दिन पैदल या साइकिल से आने का किया आ“वान
रुद्रपुर। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधमसिंहनगर द्वारा जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर रुद्रपुर में फ्सुरक्षित ईंधन, सुरक्षित जीवनय् अभियान का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला जज एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिकन्द कुमार त्यागी ने फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और न्यायालय कर्मचारियों को ईंधन की बचत के लिए प्रेरित करते हुए सप्ताह में दो दिन वैकल्पिक परिवहन अपनाने का आ“वान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ममता पंत ने कहा कि वर्तमान समय में ऊर्जा संसाधनों का संरक्षण अत्यंत आवश्यक हो गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री के आ“वान का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह ईंधन बचत को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाए। उन्होंने बताया कि फ्सुरक्षित ईंधन, सुरक्षित जीवनय् अभियान के अंतर्गत न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और कर्मचारियों से सप्ताह में दो दिन विशेष रूप से सोमवार और शनिवार को पैदल अथवा साइकिल से न्यायालय परिसर आने का अनुरोध किया गया है। उन्होंने कहा कि जो लोग दूरस्थ क्षेत्रें से आते हैं, वे आपसी समन्वय बनाकर एक ही वाहन का उपयोग करें, जिससे ईंधन की बचत के साथ साथ प्रदूषण में भी कमी लाई जा सके। उन्होंने कहा कि छोटे छोटे प्रयास सामूहिक रूप से बड़े बदलाव का आधार बन सकते हैं और यह अभियान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। अभियान को व्यवहारिक रूप से अपनाते हुए ममता पंत स्वयं अपने निवास स्थान भूरारानी से लगभग 45 मिनट की पैदल यात्रा कर न्यायालय परिसर पहुंचीं। उन्होंने उपस्थित लोगों को संदेश दिया कि नियमित पैदल चलना न केवल ईंधन की बचत करता है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है। कार्यक्रम में अध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन संजीव फौगाट ने कहा कि ईंधन संरक्षण केवल आर्थिक आवश्यकता नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने अधिवक्ताओं और आमजन से अधिक से अधिक सार्वजनिक परिवहन, साइकिल अथवा साझा वाहन का उपयोग करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और कर्मचारियों ने ईंधन बचत, पर्यावरण संरक्षण तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर सहमति व्यक्त की। इस अवसर पर सहायक विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस दीपाली शर्मा, प्रथम अतिरिक्त जिला न्यायाधीश राजू कुमार श्रीवास्तव, तृतीय अतिरिक्त जिला न्यायाधीश मुकेश चंद्र आर्या, एडीजे पॉक्सो अनीता गुंजियाल सहित अन्य न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता, न्यायालय कर्मचारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *