Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर खाई में गिरने से एक युवक की मौत

रेस्क्यू टीमों ने दो यात्रियों को बचाया
रुद्रप्रयाग (उद संवाददाता)। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर इन दिनों रेस्क्यू टीमों की मुस्तैदी तीर्थयात्रियों के लिए देवदूत साबित हो रही है। यात्रा मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में एसडीआरएफ और पुलिस की रेस्क्यू टीमों ने तत्परता दिखाते हुए दो युवकों को सुरक्षित बचा लिया, जबकि एक अन्य दुखद घटना में उत्तर प्रदेश के एक यात्राी की अचेत होने के बाद मौत हो गई। पहली घटना सोनप्रयाग हनुमान बैरियर के पास की है, जहां बीती रात एक व्यक्ति अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 30 से 40 मीटर गहरी खाई में गिर गया। सूचना मिलते ही उप निरीक्षक आशीष डिमरी के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्ट्रेचर की मदद से घायल को सुरक्षित बाहर निकालकर सोनप्रयाग चिकित्सालय पहुंचाया। घायल युवक की उम्र लगभग 35 वर्ष है, जिसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। दूसरी घटना गौरीकुंड से करीब दो किलोमीटर ऊपर चिरबासा हेलीपैड के पास हुई। यहां हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा निवासी 45 वर्षीय यात्राी कैलाश शर्मा पुत्र सुप्रभात शर्मा पैदल यात्रा के दौरान अचानक अचेत होकर गिर पड़े। सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंचा और यात्राी की गंभीर स्थिति को देखते हुए तुरंत सीपीआर देना शुरू किया। टीम की इस त्वरित कोशिश से यात्राी को होश आ गया, जिसके बाद उन्हें तुरंत मेडिकल रिलीफ पोस्ट गौरीकुंड में भर्ती कराया गया। इसके अलावा गरुड़ चट्टी के समीप रुद्रा पॉइंट के नीचे नदी के ऊपर एक खतरनाक पहाड़ी पर राजस्थान निवासी जितेंद्र उर्फ जीतू (24 वर्ष) नाम का युवक फंस गया था। रास्ता बंद होने के कारण वह बेहद दुर्गम और जोिखम भरे स्थान पर फंसा हुआ था और आगे-पीछे जाने में असमर्थ था। एसडीआरएफ की टीम ने भारी चुनौतियों का सामना करते हुए सूझबूझ और साहस के साथ युवक तक पहुंच बनाई और उसे सुरक्षित रेस्क्यू कर बाहर निकाला। वहीं, एक अन्य दुखद घटना केदारनाथ यात्रा मार्ग स्थित बड़ी लिनचोली ग्लेशियर क्षेत्र में हुई। यहां एक व्यक्ति के अचेत अवस्था में होने की सूचना मिलने पर एसडीआरएफ और स्थानीय टीम द्वारा तत्काल संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया गया। टीम संबंधित व्यक्ति को तुरंत मेडिकल रिलीफ पोस्ट बड़ी लिनचोली लेकर आई, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 42 वर्षीय आकाश, निवासी नवाबगंज, कानपुर नगर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *