मुख्यमंत्री धामी बोले, ‘अरे… यह तो आज ही के कार्यक्रम हैं’ : सांध्य दैनिक उत्तरांचल दर्पण की त्वरित, विश्वसनीय और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता की खुलकर सराहना
उत्तरांचल दर्पण का ताजा अंक देख बोले- यही है इसकी पहचान
रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सांध्य दैनिक उत्तरांचल दर्पण की त्वरित, विश्वसनीय और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता की खुलकर सराहना की। गदरपुर में आयोजित कार्यक्रमों के कुछ ही समय बाद उन्हीं कार्यक्रमों की विस्तृत कवरेज उत्तरांचल दर्पण में देखकर मुख्यमंत्री आश्चर्यचकित रह गए। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, अरे— यह तो आज ही के कार्यक्रम हैं जिन्हें मैं अभी करके आया हूं। इसके बाद उन्होंने कहा, यही तो उत्तरांचल दर्पण की पहचान है। दिनभर की सभी खघ्बरें उसी दिन पाठकों को उत्तराँचल दर्पण में पढ़ने को मिल जाती है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री गदरपुर में शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने नवनिर्मित रोडवेज बस अîóे और ब्लॉक भवन का लोकार्पण किया तथा विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और एनडीआरएफ बटालियन परिसर का निरीक्षण किया। इसके बाद वह रुद्रपुर स्थित कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां उन्होंने शहीद ऊधम सिंह की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री की नजर उत्तरांचल दर्पण के ताजा अंक पर पड़ी। पहले पृष्ठ पर गदरपुर के उन्हीं कार्यक्रमों की कवरेज देखकर उन्होंने अखबार हाथ में लिया और पूरी खबर देखी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इतनी तेजी के साथ विश्वनीय समाचार पाठकों तक पहुंचाना उत्तरांचल दर्पण की सबसे बड़ी विशेषता है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तरांचल दर्पण उनका चहेता समाचार पत्र है। वर्ष 1997 में दर्पण के विमोचन के समय से ही उनका इस समाचार पत्र से जुड़ाव रहा है और वह नियमित रूप से इसे पढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि बदलते दौर में भी उत्तरांचल दर्पण ने अपनी विश्वसनीयता कायम रखी है और वह नियमित रूप से मोबाइल फोन पर उत्तरांचल दर्पण पढ़ते रहते है। मुख्यमंत्री ने उत्तरांचल दर्पण की बढ़ती डिजिटल पहुंच की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि आज उत्तरांचल दर्पण केवल कुमाऊं या उत्तराखंड तक सीमित नहीं है बल्कि देश के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले उत्तराखंडवासियों तक भी सोशल मीडिया और डिजिटल माध्यमों से लगातार पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि यह समाचार पत्र स्थानीय पत्रकारिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है। मुख्यमंत्री ने उत्तरांचल दर्पण परिवार को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि समाचार पत्र आगे भी निष्पक्ष, तेज और जनहित की पत्रकारिता करता रहेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ मौजूद विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा और पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने भी उत्तरांचल दर्पण की सराहना की। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि उत्तरांचल दर्पण ने हमेशा जनता की आवाज को प्रमुखता से उठाया है। क्षेत्र की समस्याओं, विकास कार्यों और जनहित के मुद्दों को गंभीरता से प्रकाशित करने के कारण यह आज वास्तव में जनता का अखबार बना हुआ है। उन्होंने कहा कि अखबार की नियमित और व्यापक कवरेज ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है और यही कारण है कि उत्तरांचल दर्पण पाठकों के भरोसे का अखबार है। लगभग तीन दशक से उत्तराखंड की पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाए हुए उत्तरांचल दर्पण आज प्रिंट के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। त्वरित समाचार, स्थानीय मुद्दों पर मजबूत पकड़ और पाठकों के विश्वास ने इसे प्रदेश के प्रमुख समाचार पत्रें में विशिष्ट स्थान दिलाया है।
