Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

निर्माण श्रमिकों को डीबीटी से मिली आर्थिक सहायता

देहरादून (उद संवाददाता)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास से उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं उनके परिवारों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत आर्थिक सहायता राशि का प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से हस्तांतरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार श्रमिकों को प्रदेश की विकास यात्र का महत्वपूर्ण आधार मानते हुए उनके सर्वांगीण कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि निर्माण श्रमिकों और उनके परिवारों की सामाजिक सुरक्षा तथा आर्थिक सशक्तिकरण सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रमिकों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी और त्वरित तरीके से उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि उनके जीवन स्तर में सुधार हो और उन्हें सम्मानजनक एवं सुरक्षित भविष्य मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि पात्र श्रमिकों तक सभी योजनाओं का लाभ बिना किसी परेशानी के समय पर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार श्रमिकों के हितों के संरक्षण के लिए विभिन्न योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कर रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक सहायता से जुड़ी योजनाओं के माध्यम से श्रमिक परिवारों को अधिक से अधिक लाभान्वित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बोर्ड में अधिक से अधिक पात्र निर्माण श्रमिकों का पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए तथा योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराया जाए। कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की विभिन्न योजनाओं के तहत पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में आर्थिक सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *