August 23, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

एथेनॉल नीति और महंगी चीनी के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल

देहरादून। केंद्र सरकार की एथेनॉल नीति और बढ़ती चीनी की कीमतों के खिलाफ उत्तराखंड कांग्रेस ने देहरादून में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर फ्वाह रे मोदी तेरा खेल, खा गया चीनी पी गया तेल के नारे लगाए। एआईसीसी सदस्य और प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ईसी रोड स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सूर्यकांत धस्माना ने मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि केंद्र की एथेनॉल नीति के चलते पेट्रोल में एथेनॉल की मात्रा बढ़ाई जा रही है, जिससे पेट्रोल वाहनों के इंजन खराब होने की शिकायतें सामने आ रही हैं।धस्माना का कहना है कि गन्ने से एथेनॉल बनाए जाने के कारण चीनी उत्पादन प्रभावित हुआ है और पिछले कुछ समय में चीनी के दाम तेजी से बढ़े हैं। सूर्यकांत धस्माना ने केंद्र सरकार पर महंगाई को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि एथेनॉल नीति का असर पेट्रोल उपभोक्ताओं के साथ-साथ आम परिवार की रसोई पर भी पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों के कारण आम आदमी पर महंगाई का बोझ लगातार बढ़ रहा है।कांग्रेस ने ऐलान किया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में जल्द ही मिलावटी पेट्रोल और महंगी चीनी के मुद्दे पर प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा। कांग्रेस का कहना है कि जनपद से लेकर ब्लॉक और न्याय पंचायत स्तर तक प्रदर्शन और धरने आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान प्रदर्शन में मदन लाल, दिनेश कौशल, पार्षद संगीता गुप्ता, पार्षद मुकीम अहमद, पूर्व पार्षद राजेश पुंडीर, पूर्व पार्षद राजेश उनियाल, पूर्व पार्षद इलियास अंसारी, सुशीला शर्मा, कमर सिद्दीकी, एडवोकेट विनोद कुमार, आनंद सिंह पुंडीर, यामीन खान, पूनम पुंडीर, अनिता दास, सुशील डोभाल, सोनू काजी, प्रमोद गुप्ता, अनुराग गुप्ता, नोहर सिंह, चंद्रपाल, धर्मपाल घाघट, गगन दीप, रईस कसार, फरजंद अली, वीरेश कुमार, विलियम भाई, दीपक गुप्ता, रोहित कुमार, आयुष सिंह, प्रीति कौर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *