महिलाओं को पूर्ण सुरक्षा देने की मांग : ज्ञापन देने गये कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोंक-झोंक
रूद्रपुर (उद संवाददाता)। महिलाओं को पूर्ण सुरक्षा देने की मांग सहित अन्य मांगों को लेकर आज वार्ड 32 के कांग्रेस पार्षद गौरव गिरी के नेतृत्व में भारी संख्या में कांग्रेस की महिला व युवा कार्यकर्ताओं को एसएसपी कार्यालय गेट पर रोक दिये जाने से रोषित कार्यकताओं की पुलिस अधिकारियों से तीखी नोंकझोंक हो गई। इस दौरान महिलाओं ने प्रदेश सरकार व पुलिस के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और गेट पर धरना दिया। इसी बीच कई महिलायें पुलिसकर्मियों को चकमा देकर का घेरा तोड़ते हुए एसएसपी कार्यालय परिसर में जा पहुंची जहां उन्हें फिर से रोक दिया गया। इसके बाद रोषित कार्यकर्ता नारेबाजी करते कार्यालय के अन्दर तक जा पहुंचे । जहां एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी ने ज्ञापन लिया। इससे पूर्व पार्षद गौरव गिरी के नेतृत्व में कांग्रेस के दर्जनों महिला युवा कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में एसएसपी कार्यालय पहुंचे। जहां गेट पर पहले से ही तैनात पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस फोर्स ने उन्हें गेट पर ही रोककर भीतर जाने से मना कर दिया। जिससे कार्यकर्ताओं में रोष भड़क गया और उन्होंने प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे बाजी शुरू कर दी। उनका कहना था कि वह एसएसपी को ज्ञापन देने आये हैं। उन्हें रोका जा रहा है जबकि सत्ता दल की भारी भीड़ को अन्दर जाने की अनुमति दी जाती है। काफी देर तक तक हुई नोंकझोंक के बाद भी जब पुलिस ने गेट नहीं खोला तो कार्यकर्ता वहीं धरने पर बैठकर नारेबाजी करने लगे। इसी बीच कई महिला कार्यकर्ता पुलिस टीम को चकमा देकर एसएसपी कार्यालय परिसर में जा पहुंची। जिनके पीछे सभी कार्यकर्ताओं ने भी कदम बढ़ा दिये। एसएसपी कार्यालय में सभी को पुनः रोक लिया गया। कार्यकताओं का कहना था कि वह जनहित में महिला सुरक्षा बढ़ाने, अंडर पास के पास पुलिस चौकी खोलने के साथ ही गश्त बढाने, ़स्कूल कालेज के आस पास पुलिस निगरानी तेज करने, आदि मांगों को लेकर ज्ञापन देने आये हैं। लेकिन पुलिस अधिकारी उनकी कोई बात सुनने को राजी नहीं हो रहे है उन्हें जबरन रोका जा रहा है। इस बीच कार्यकर्ता कार्यालय के भीतर जा पहुंचे और नारे बाजी करने लगे। एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी कार्यकर्ताओं के पास आये और उन्होंने ज्ञापन लिया। इस दौरान संजय जुनेजा, दिनेश पंत, प्रीती साना, मोहन खेड़ा, बाबू खान, रणजीत सिंह, मोनिका ढ़ाली, साजिद खान, उमर अली, विजय यादव, सर्वेश कुमार, राकेश कोली, इन्द्रजीत सिंह, गौरव खुराना, आशीत बाला, सेवाराम, अमित अरोरा, विजय पुजारा, अदनान रजा, उमर खान, भजन कौर, सरोज रानी, भवानी मंडल, भानू मंडल, मीना रानी, पवनदीप कौर, संगीता मंडल, गोपेश तिवारी, दीपा सिंह, बीना रावत, सरोज शर्मा, सपना गंगवार, प्रिया, मंजू, पूनम, मौसमी, प्रभा गिरी, माहेश्वरी देवी, सोनम गिरी, शांति, गीता, राधा, ममता, यमुना, नेहा, गोमती सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
