Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सीएम ने सुनी समस्याएं अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत खटीमा स्थित लोहियाहेड हेलीपैड पर पहुंचकर जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोगों का कुशलक्षेम जाना, उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को जन शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जन शिकायतों का संवेदनशीलता के साथ समयबद्ध निस्तारण किया जाए, ताकि आम लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति तक शासन की योजनाओं और सुविधाओं का लाभ पहुंचाना है तथा जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने उपस्थित जन प्रतिनिधियों से भी क्षेत्र की विकास संबंधी जरूरतों और जन समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जन प्रतिनिधि जनता और सरकार के बीच महत्वपूर्ण कड़ी हैं तथा उनके माध्यम से प्राप्त सुझावों और समस्याओं के समाधान के लिए सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, विधायक सुरेश गढ़िया, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जा राज्यमंत्री अनिल कपूर डब्बू, गंभीर सिंह धामी, मोहिनी पोखरिया, रणदीप पोखरिया, नवीन बोरा, भवानी भंडारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, उपजिलाधिकारी तुषार सैनी सहित अनेक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *