पुण्य तिथि पर सीएम धामी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को किया नमन
देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं शिक्षाविद् डॉ- श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्य तिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उन्हें भावपूर्ण स्मरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ- श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने देशहित को सर्वाेपरि रखते हुए राष्ट्रीय एकीकरण के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया तथा अपने विचारों और कार्यों से देश की राजनीति और राष्ट्र निर्माण को नई दिशा प्रदान की। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ- मुखर्जी ने राष्ट्र सेवा और जनकल्याण को अपने जीवन का उद्देश्य बनाया। उनका त्याग, संघर्ष, दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति समर्पण आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि डॉ- मुखर्जी के आदर्श और विचार भावी पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ- श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान को नमन करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
