Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने घोषित की विभिन्न प्रकोष्ठों की नई टीम घोषित

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने संगठन को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजकों और सह-संयोजकों की नई टीम की घोषणा की है। प्रदेश कार्यालय से जारी सूची में चिकित्सा, विधि, सहकारिता, सांस्कृतिक, व्यावसायिक, पूर्व सैनिक, शिक्षक, धर्म-संस्कृति, गोरखा, आर्थिक, बुद्धिजीवी, स्वयं सहायता समूह, आपदा प्रबंधन, व्यापार, एनजीओ, निकाय, पंचायत, लघु उद्योग, दिव्यांग जन, खेलकूद, सेवानिवृत्त कर्मचारी तथा पर्यटन गतिविधि सहित कुल 22 प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रकोष्ठ संगठन और समाज के बीच सेतु का कार्य करते हैं। विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और अनुभवी लोगों को संगठन से जोड़कर भाजपा जनसरोकारों को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन की नीतियोंएवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। चिकित्सा प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक डॉ. चण्डी प्रसाद भट्ट (उत्तरकाशी) को बनाया गया है। सह-संयोजक के रूप में डॉ. जितेन्द्र गैरोला (देहरादून ग्रामीण), बलवीर रावत (देहरादून महानगर), डॉ. सुदेश चौहान (काशीपुर) तथा डॉ. संदीप गौड़ (नैनीताल) को जिम्मेदारी दी गई है। विधि प्रकोष्ठ का संयोजक नीरज पाण्डेय (देहरादून महानगर) को बनाया गया है। सह-संयोजक पुरुषोत्तम कण्डवाल, सहदेव सिंह चौधरी, संजय कुमार जैन और राजेश ओली बनाए गए हैं। सहकारिता प्रकोष्ठ का संयोजक अशोक पनेरू (कोटद्वार) को बनाया गया है। सह-संयोजक घनश्याम नौटियाल, मोहित कौशिक, संदीप भोज, निशांत परिहार तथा वीर सिंह पंवार को नियुक्त किया गया है। सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी जितेन्द्र सिंह मेहता (नैनीताल) को सौंपी गई है। सह-संयोजक संजय रावत, विनोद भट्टð और अनिलेश उनियाल बनाए गए हैं। व्यावसायिक प्रकोष्ठ का संयोजक सौरभ चौहान (रुड़की) को बनाया गया है। सह-संयोजक अब्दुल शाह, लîóू गुप्ता, पवन सैनी और प्रशांत वर्मा को दायित्व मिला है। पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ का संयोजक कर्नल सुखवीर सिंह भण्डारी (देहरादून महानगर) को बनाया गया है। सह-संयोजक विनोद चपलोटी, कैप्टन नागेन्द्र सिंह धामी, आनंद सिंह राणा, लक्ष्मण कार्की तथा कर्नल जगत सिंह जेतवाल होंगे। शिक्षक प्रकोष्ठ का संयोजक प्रदीप त्यागी (रुड़की) को बनाया गया है। सह-संयोजक राम प्रकाश गुप्ता, कमल किशोर पाण्डेय और प्रतिमा पाठक को नियुक्त किया गया है। इस प्रकोष्ठ का संयोजक आचार्य शिव प्रसाद ममगाईं (रुद्रप्रयाग) को बनाया गया है। सह-संयोजक आचार्य विपिन जोशी, राजकुमार शर्मा, सौरभ फोगाटी तथा शेखर श्रीवास्तव होंगे। गोरखा प्रकोष्ठ का संयोजक अभिषेक शाही (देहरादून महानगर) को बनाया गया है। सह- संयोजक रोशन चन्द्र और माया गुरूंग को नियुक्त किया गया है। आर्थिक प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी अरुण मित्तल (देहरादून ग्रामीण) को दी गई है। सह-संयोजक लव मित्तल, करण अग्रवाल, चंदन सिंह किरौला तथा राजेन्द्र पैन्यूली होंगे। बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ का संयोजक डॉ. ओ.पी. कुलश्रेष्ठ (देहरादून महानगर) को बनाया गया है। सह-संयोजक डॉ. सुमेर चन्द्र रवि, बबीता सिंह तथा दर्शनीय जखमोला को दायित्व मिला है। इस प्रकोष्ठ की संयोजक श्रीमती नूपुर गुप्ता (देहरादून महानगर) बनाई गई हैं। सह-संयोजक सरिता त्रिपाठी, चंदा राणा और नवीन फरसवाण होंगे। आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ का संयोजक चण्डी प्रसाद बेलवाल (उत्तरकाशी) को बनाया गया है। सह-संयोजक अजय पाण्डे, कुलदीप गंगवार तथा ममता नागर को जिम्मेदारी दी गई है। व्यापार प्रकोष्ठ का संयोजक विशाल गुप्ता (देहरादून महानगर) को बनाया गया है। सह-संयोजक दीपक मित्तल, संजय व्यास, सागर गिरी गोस्वामी तथा अनिल कुमार गुप्ता होंगे। एनजीओ प्रकोष्ठ का संयोजक सुरेन्द्र बहुगुणा (टिहरी) को बनाया गया है। सह-संयोजक मधु जैन, संदीप यादव और विनीत को दायित्व सौंपा गया है। निकाय प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी सचिन गुप्ता (देहरादून महानगर) को दी गई है। सह-संयोजक सुरेश कोली, राजेन्द्र व्यास, मनोज नेगी तथा कैलाश गुरुरानी होंगे। पंचायत प्रकोष्ठ का संयोजक गोविन्द सिंह दानू (बागेश्वर) को बनाया गया है। सह-संयोजक हिमेंदु राणा, शैलेन्द्र शर्मा, बहादुर सिंह नगताली तथा जगमोहन रावत होंगे। लघु उद्योग प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी राहुल देव धंध (देहरादून महानगर) को सौंपी गई है। सह-संयोजक अमरदीप मिश्रा, ईश्वर चन्द्र गुप्ता तथा नवल भट्ट बनाए गए हैं। दिव्यांग जन प्रकोष्ठ का संयोजक अमित डोभाल (देहरादून ग्रामीण) को बनाया गया है। सह-संयोजक किशोर बहुगुणा, सचिन बडोनी तथा प्रियंका कण्डारी होंगी। खेलकूद प्रकोष्ठ का संयोजक महेश नेगी (रानीखेत) को बनाया गया है। सह-संयोजक किशोर जोशी और सौरभ नौटियाल होंगे। इस प्रकोष्ठ का संयोजक रमेश चन्द्र सुमेला (देहरादून महानगर) को बनाया गया है। सह-संयोजक श्याम सिंह रावत तथा हरीश चन्द्र नौटियाल को जिम्मेदारी दी गई है। पर्यटन गतिविधि प्रकोष्ठ का संयोजक कपिल गुप्ता (रीषिकेश) को बनाया गया है। सह-संयोजक विमल भट्ट, श्याम टेक तथा सतीश चंद होंगे। भाजपा नेतृत्व ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए पार्टी को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का आ“वान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *