मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का हुआ स्वागत
देहरादून (उद संवाददाता)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने शासकीय आवास पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तथा भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान पार्टी संगठन और विभिन्न सम सामयिक विषयों को लेकर चर्चा भी हुई। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि दोनों वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन संगठन की शक्ति और कार्यकर्ताओं के उत्साह का आधार है। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व के निर्देशन में संगठन लगातार मजबूत हो रहा है तथा कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिल रही है।
