October 2, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

डंपर और स्कॉर्पियो की भिड़ंत में बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत

नैनीताल घूमने जा रहे नवविवाहित दंपती की गाड़ी पलटी, डॉक्टर पत्नी गंभीर घायल, चार माह पहले हुई थी शादी
रामनगर (उद संवाददाता)। रामनगर में नेशनल हाईवे 309 पर पीरूमदारा के पास देर रात स्कॉर्पियो और 22 टायरा डंपर की आमने सामने टक्कर हो गई। हादसे में राष्ट्रीय स्तर के बास्केटबॉल खिलाड़ी यतीश यादव (24) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी डॉ- शीतल यादव गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद पुलिस ने दोनों को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकालकर संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद शीतल को दिल्ली एनसीआर के उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया गया। दोनों की शादी करीब चार माह पहले हुई थी और वे काशीपुर से रामनगर होते हुए नैनीताल घूमने जा रहे थे। हादसा दो अक्टूबर की देर रात करीब 1ः20 से 1ः45 बजे के बीच पीरूमदारा क्षेत्र में हुआ। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के शाहपुर बमेठा निवासी यतीश यादव अपनी पत्नी शीतल के साथ स्कॉर्पियो से नैनीताल जा रहे थे। पीरूमदारा के पास सामने से आ रहे उपखनिज से लदे हरियाणा के फरीदाबाद के 22 टायरा डंपर भ्त् 38 ।ब् 4554 से उनकी स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर सड़क पर पलट गई और दोनों पति पत्नी उसमें दब गए। यतीश के पिता सुरेश यादव ने आरोप लगाया कि सामने से आ रहा डंपर ओवरटेक करने के प्रयास में गलत दिशा में आ गया था। इसी दौरान तेज रफ्तार डंपर ने स्कॉर्पियो को सामने से टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद रामनगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। संयुक्त चिकित्सालय में चिकित्सकों ने यतीश यादव को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल डॉ- शीतल को प्राथमिक उपचार के बाद देर रात दिल्ली एनसीआर के उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन भी रामनगर पहुंच गए। यतीश यादव 24 वर्ष के थे और राष्ट्रीय स्तर पर बास्केटबॉल खेल चुके थे। बताया गया कि वह एक निजी स्कूल में शिक्षक के रूप में कार्यरत थे। उनकी पत्नी डॉ- शीतल यादव पेशे से चिकित्सक हैं। दोनों की शादी करीब चार माह पहले ही हुई थी। गुरुवार देर रात दोनों स्कॉर्पियो से काशीपुर होते हुए रामनगर पहुंचे और वहां से नैनीताल के लिए रवाना हुए थे। हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। रामनगर कोतवाली पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त डंपर को कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। रामनगर कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। दुर्घटना में शामिल डंपर और घटनास्थल की परिस्थितियों की गहनता से जांच की जा रही है। वहीं मृतक के पिता ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर डंपर चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *