Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हथियारों का सौदागर,फर्जी लाइसेंस का मास्टरमाइंड अभिषेक अग्रवाल गिरफ्तार

काशीपुर/रूद्रपुर।निजी कार से भारी मात्र में हथियार, कारतूस व कूटरचित फर्जी लाईसेंस मिलने के मामले में एसटीएफ ने काशीपुर निवासी प्रॉपर्टी डीलर व उसके ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। बीती 9 जून की रात्रि पक्काकोट स्थित एक निजी पार्किंग से एसटीएफ ने कार सं- यू18पी -5046 से चार अवैध हथियार और 237 कारतूस व सात फर्जी लाईसेंस बरामद किये थे। मामले में पुलिस ने काशीपुर निवासी सौरभ अग्रवाल, गौरव अग्रवाल पुत्रगण राकेश अग्रवाल व दीप्ति अग्रवाल पत्नी सौरभ अग्रवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। तभी से एसटीएफ व पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। गुरूवार की रात्रि एक सूचना के आधार पर एसटीएफ ने रुद्रपुर रोडवेज के पास दबिश देकर काशीपुर निवासी सौरभ अग्रवाल और उसके चालक अमित पाल को गिरफ्तार कर लिया। टीम ने तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एक 12 बोर पम्प एक्शन बंदूक, एक 30 बोर सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल, एक 32 बोर ऑटोमैटिक पिस्टल, आठ जिंदा कारतूस तथा दो फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद किए गए। एसएसपी एसटीएफ ने बताया कि जांच के दौरान अब तक राज्य में तीन मुकदमे दर्ज कर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एसटीएफ अब तक 12 अवैध हथियार, 315 कारतूस और कई फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद कर चुकी है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में बाहरी राज्यों से स्थानांतरित होकर आए हजारों शस्त्र लाइसेंसों का सत्यापन जारी है।
*एसटीएफ उत्तराखण्ड टीमः-*
1.निरीक्षक विकास चौधरी
2. निरीक्षक अरुण कुमार
3. निरीक्षक एम0पी0सिंह
4. उ0नि0 विपिन चन्द्र जोशी
5.उ0नि0 कृष्ण गोपाल मठपाल
6. हे0 का0 रविन्द्र सिह बिष्ट
7. हे0 का0 महेन्द्र गिरी
8- हे0का0 सुरेन्द्र सावंत
9.हे0का0 संजय कुमार
10.का0 सोनु पांण्डे
11.किशन चन्द्र शर्मा (सर्विलांस)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *