October 28, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पांच वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म करने वाला शिक्षक दबोचा

सितारगंज। टयूशन पढ़ने गई 5 वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपी शिक्षक को पुलिस ने दबोच लिया है। जिसे पुलिस ने जेल भेज दिया है। बताते चलें कि नगर के पीलीभीत मार्ग स्थित एक गांव की बच्ची घर के पास ही टयूशन पढ़ने शिक्षक के यहां गई थी। आरोपी ने बच्ची को गंदी फिल्म दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब बच्ची अपने घर पहुंची तब उसका खुलासा हुआ। शनिवार को बच्ची के परिजन कोतवाली पहुंचे। वहां पर बच्ची की माँ ने बताया कि उसकी 5 वर्ष की बच्ची घर के पास निजी स्कूल में एलकेजी में पढ़ती है। बताया कि 9 जनवरी से वह स्कूल के प्रधानाचार्य के घर टयूशन पढ़ने जाती है। बताया कि शुक्रवार की साय 4 बजे वह टयूशन पढ़ने गई। लेकिन जब वह वापस लौटी तो बहुत डरी और सहमी हुई थी। काफी पूछने पर उसने बताया कि सारे बच्चो की छुट्टðी करने के बाद प्रधानाचार्य उसे दूसरे कमरे में ले गया। जहाँ पर उसने गन्दा काम किया। बच्ची की माँ ने बताया कि जब वह लोगआरोपी के घर गये तो उत्तफ शिक्षक उन्हें धमकाते हुये उनसे मारपीट करने लगा व इसके भाई की उंगली भी चबा दी। पुलिस ने आरोपी प्रधानाचार्य जीवन सिंह बिष्ट को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके विरुद्ध पॉस्को एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। इधर घटना की शोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही है। जिसमे लोग अपनी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कह रहे हैं कि आरोपी को फांसी से कम सजा ना हो।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *