Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अस्पताल में समस्याओं के समाधान की मांग

व्यापारियों ने डीएम का घेरा
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कालेज में ट्रामा सेंटर बनाये जाने और मेडिकल अस्पताल में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर देवभूमि युवा उद्योग व्यापार मण्डल के कार्यकर्ताओं ने डीएम का घेराव कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। डीएम को दिये गये ज्ञापन में कहा गया कि हल्द्वानी महानगर का रूप ले चुका है जिसकी आबादी लगातार बढ़ रही है। लोगों की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल और सोबन सिंह जीना अस्पताल है जहां स्वास्थ्य सेवाओं को सर्वसुलभ व सुगम बनाने की आवश्यकता है। हल्द्वानी पर्वतीय क्षेत्र से जुड़ा हुआ है जहां अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं जिसको लेकर गहन चिकित्सा की आवश्यकता होती है। इसलिए सुशीला तिवारी अस्पताल में ट्रामा सेंटर प्रारम्भ किया जाये। वहीं बेस अस्पताल में भी व्याप्त समस्याओं का समाधान किया जाये। घेराव करे वालों में हुकुम सिंह कुंवर, घनश्याम वर्मा, जीवन सिंह कार्की, राजकुमार केसरवानी, राजेंद्र बिष्ट, कमल मेहरा, नीरज, अमरकान्त आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *