कैबिनेट मंत्री और विधायकों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात
गैरसैंण (उद संवाददाता)। भराड़ीसैंण स्थित कैंप कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से कैबिनेट मंत्री और विधायकों ने भेंट की। इस दौरान प्रदेश के विकास, जनकल्याण और विभिन्न जनहितकारी कार्यों से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्र, िवधायक किशोर उपाध्याय, अनिल नौटियाल, डॉ. प्रमोद नैनवाल, सुरेश गड़िया, डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, मोहन सिंह माहरा, महंत दिलीप रावत, शक्ति लाल शाह, भूपाल राम टम्टा और राजकुमार पोरी आदि उपस्थित रहे।


