अंकिता भंडारी हत्याकांड पर सीएम धामी का बयान :सरकार की संवेदनाएं पीड़ित परिवार के साथ, कांग्रेस पर लगाया राजनीति करने का आरोप
देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य अंकिता को न्याय दिलाना है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस इस संवेदनशील मामले पर राजनीति कर रही है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए सरकार ने ठोस कार्रवाई की है। कानूनी जांच के आधार पर सरकार ने मामले की सीबीआई जांच की संस्तुति की थी। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों आरोपियों की ओर से हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की गई थी, लेकिन सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए मजबूत पैरवी की।सीएम धामी के अनुसार, सरकार की पैरवी के चलते आरोपियों के मंसूबे सफल नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि हत्याकांड में दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई जा चुकी है।मुख्यमंत्री ने अंकिता के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की संवेदनाएं पीड़ित परिवार के साथ हैं और सरकार का उद्देश्य उन्हें न्याय दिलाना है।वहीं, कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि पार्टी अंकिता भंडारी मामले को राजनीतिक मुद्दा बना रही है।


