October 7, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

किच्छा और सिरौलीकलां नगरपालिका चुनाव: कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना जारी, पुलिस और पीएसी की तैनाती के साथ ड्रोन से निगरानी

किच्छा, 7 अक्टूबर 2026। किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिका चुनाव की बुधवार सुबह से शुरू हुई मतगणना जारी है । जबकि कई वार्ड सदस्यों के परिणाम आने शुरू हो गये है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद ऊधमसिंह नगर प्रशासन ने नई मंडी समिति परिसर, किच्छा में मतगणना की व्यवस्था की है। मतगणना केंद्र पर तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस और पीएसी की तैनाती के साथ ड्रोन से निगरानी तथा सोशल मीडिया पर साइबर टीम की नजर रखी जा रही है। मतगणना केंद्र में केवल वैध पासधारकों को प्रवेश दिया जा रहा है। किच्छा पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा के संदीप अरोड़ा और कांग्रेस के राजेश प्रताप सिंह के बीच मुकाबला है। वहीं सिरौलीकलां में कांग्रेस की राशिदा अध्यक्ष पद की प्रत्याशी हैं। जबकि भाजपा ने अपना प्रत्याशी नहीं उतारा। अब मतगणना के नतीजों पर सबकी निगाहे टिकी हुई है।  राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना में किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिकाओं के अध्यक्ष एवं सदस्यों के चुनाव का उल्लेख है।
दोनों नगर पालिकाओं में 22 सितंबर को मतदान हुआ था, लेकिन मतगणना कानूनी विवाद के चलते टल गई थी। उत्तराखंड हाईकोर्ट के 30 सितंबर के आदेश में तीन सप्ताह के भीतर मतगणना कराने को कहा गया था। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने 7 अक्टूबर को मतगणना और परिणाम घोषित करने का निर्देश देते हुए हाईकोर्ट के उस आदेश पर रोक लगा दी। मामले की अगली सुनवाई 9 अक्टूबर को होनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *