October 6, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बहेड़ी से झूलाघाट तक नशा तस्करों की चेन ध्वस्त,छह गिरफ्तार

रुद्रपुर । पहाड़ के युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने वाले नशा तस्करों के खिलापफ ऊधम सिंह नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बहेड़ी से नशीली सामग्री लाकर अल्मोड़ा, नैनीताल और पिथौरागढ़ में सप्लाई करने वाले छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्रतार किया है। पुलिस के अनुसार कार्रवाई पूर्व में पुलभट्टðा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किए गए नशा तस्कर सद्दाम हुसैन से पूछताछ, उसके मोबाइल फोन में मिली वाट्सऐप चौट और कॉल डिटेल के आधार पर की गई। पुलिस का दावा है कि कार्रवाई से बहेड़ी से लेकर पिथौरागढ़ के झूलाघाट तक पफैली नशा सप्लाई की चेन का पता लगाने में सपफलता मिली है। पुलिस के अनुसार 30 सितंबर को पुलभट्टðा थाना पुलिस ने बहेड़ी और ऊधम सिंह नगर की सीमा पर संदिग्ध अवस्था में एक कार को रोककर तलाशी ली थी। कार सवार की पहचान बहेड़ी निवासी सद्दाम हुसैन के रूप में हुई थी। तलाशी में उसके कब्जे से नीले बैग में रखे छह गत्ते के डिब्बों में कुल 150 प्रतिबंधित बुप्रेनोपिर्फन इंजेक्शन, दो मोबाइल पफोन और 3500 रुपये बरामद हुए थे। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8, 22 और 60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि सद्दाम हुसैन बहेड़ी का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलापफ बरेली तथा ऊधम सिंह नगर में नशा तस्करी समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार वह वर्ष 2017 में भी पुलभट्टðा थाना क्षेत्र में नशा तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। उसके खिलापफ बहेड़ी थाने में वर्ष 2019 में आयुध अधिनियम, वर्ष 2022 और 2025 में एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा पुलभट्टðा थाने में वर्ष 2017 और 2026 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सद्दाम हुसैन से नशीले इंजेक्शन और स्मैक की सप्लाई के संबंध में पूछताछ कराई। उसके मोबाइल पफोन की जांच में नशीले पदार्थों की खरीद पफरोख्त से संबंधित वाट्सऐप चौट और कॉल डिटेल सामने आई। इनमें नैनीताल, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ के कुछ लोगों से संपर्क की जानकारी मिली। इसके बाद ऊधम सिंह नगर पुलिस की टीमों को संबंधित जिलों में भेजा गया। मुखबिर तंत्र सक्रिय कर छह आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट की धारा 8, 22 और 29 के तहत गिरफ्रतार किया गया। पुलिस के अनुसार अल्मोड़ा के पूर्वी पोखर खाली निवासी अक्षय को गिरफ्रतार किया गया है। पूछताछ में उसने बताया कि वह अल्मोड़ा के एडम्स इंटर कॉलेज में लिपिक है और पिछले दो तीन साल से स्मैक का सेवन करता है। उसके अनुसार वह बहेड़ी से वसीम उपर्फ सद्दाम से स्मैक खरीदकर लाता था और कुछ मात्रा अन्य नशेड़ियों को बेच देता था। पुलिस के मुताबिक अक्षय वर्ष 2025 में आठ ग्राम स्मैक की बरामदगी के मामले में अल्मोड़ा कोतवाली से जेल जा चुका है। दूसरा आरोपी हल्द्वानी के दमुआढूंगा निवासी सौरभ बताया गया है। पुलिस के अनुसार वह मेडिकल स्टोर चलाता है और वहीं से स्मैक बेचने का काम करता था। पूछताछ में सौरभ ने बहेड़ी निवासी सद्दाम से संपर्क होने और उससे स्मैक तथा नशीले इंजेक्शन लेने की बात बताई है। पुलिस के अनुसार वह वर्ष 2021 में छह ग्राम स्मैक की बरामदगी के मामले में अल्मोड़ा कोतवाली से जेल जा चुका है। तीसरा आरोपी अल्मोड़ा के इंदिरा कॉलोनी निवासी पीयूष है। पुलिस के अनुसार पीयूष पहाड़ी जिलों में नशा तस्करी से जुड़े प्रमुख आरोपियों में शामिल है और स्वयं भी स्मैक का सेवन करता है। पूछताछ में उसने बताया कि उसने वर्ष 2021 और 2022 के दौरान स्मैक का सेवन शुरू किया और बाद में अपने नशे का खर्च निकालने के लिए अन्य नशेड़ियों को स्मैक बेचने लगा। उसने बहेड़ी निवासी मुस्ताक और बाद में सद्दाम से स्मैक खरीदने की बात पुलिस को बताई। पुलिस के अनुसार पीयूष वर्ष 2023 में 5.50 ग्राम स्मैक की बरामदगी के मामले में अल्मोड़ा कोतवाली से जेल जा चुका है। चौथा आरोपी पिथौरागढ़ के गड़ाईगंगोली निवासी भूपेंद्र सिंह मेहता है। पुलिस के अनुसार वह पिथौरागढ़ की शराब की दुकान पर सेल्समैन है। पूछताछ में उसने बताया कि वह करीब तीन चार साल से स्मैक का सेवन कर रहा था और बाद में बहेड़ी निवासी वसीम उपर्फ सद्दाम से स्मैक खरीदने लगा। उसके अनुसार वह स्मैक खरीदकर खुद भी सेवन करता था और कुछ मात्रा अन्य नशेड़ियों को बेच देता था। पुलिस के मुताबिक उसने सितंबर में भी सद्दाम से स्मैक खरीदने की बात स्वीकार की है। पांचवीं आरोपी अल्मोड़ा के टम्टा मोहल्ला निवासी यशोदा टम्टा है। पुलिस के अनुसार उसके दो बेटे नशे के मामलों में जेल जा चुके हैं। पूछताछ में यशोदा ने बताया कि उसके बेटों के नशे से जुड़े मामलों में जेल जाने और मुकदमों के खर्च के कारण वह बहेड़ी निवासी सद्दाम के संपर्क में आई। इसके बाद वह उससे स्मैक और नशीले इंजेक्शन खरीदकर लाने लगी और अल्मोड़ा तथा हल्द्वानी में छोटी मात्रा में बेचती थी। पुलिस के अनुसार यशोदा के बेटे अवधेश टम्टा के खिलापफ अल्मोड़ा कोतवाली में चोरी, लूट, गैंगस्टर एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं और वह वर्तमान में जेल में है। दूसरे बेटे मिहिर टम्टा के खिलापफ भवाली थाने में एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा दर्ज है। छठा आरोपी पिथौरागढ़ के झूलाघाट निवासी रवि थापा है। पुलिस के अनुसार उसने होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया है और कुछ समय दिल्ली में होटल में नौकरी भी कर चुका है। पूछताछ में उसने बताया कि वर्ष 2014 में देहरादून में रहते हुए उसे स्मैक की लत लगी। बाद में वह बहेड़ी निवासी सद्दाम के संपर्क में आया और उससे स्मैक खरीदकर सेवन करने के साथ ही आसपास के युवाओं और कुछ नेपाली युवकों को बेचने लगा। पुलिस के अनुसार रवि वर्ष 2016 में 5.50 ग्राम स्मैक की बरामदगी के मामले में देहरादून कोतवाली से जेल जा चुका है। पुलिस अब गिरफ्रतार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर नशे की सप्लाई के पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बहेड़ी से नशीली सामग्री पहाड़ के विभिन्न जिलों तक किन माध्यमों से पहुंचाई जाती थी और इस नेटवर्क में अन्य कौन कौन लोग शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करी के खिलापफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *