October 6, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

किसान मेले में वरिष्ठ कृषकों ने साझा किए पंतनगर किसान मेले से जुड़े अनुभव, कुलपति ने किया सम्मानित

पंतनगर । गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर में आयोजित 120वें अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी के तीसरे दिन कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के विधायक बंशीधर भगत ने विभिन्न स्टालों का भ्रमण कर कृषि तकनीकों, नवाचारों और मूल्यवर्धित उत्पादों की जानकारी ली। विश्वविद्यालय के कुलपति डा. शिवेन्द्र कुमार कश्यप ने उन्हें कृषि क्षेत्र में विकसित तकनीकों, नवाचारों तथा स्थानीय उत्पादों के संबंध में जानकारी दी। विधायक ने स्मार्ट खेती, स्वस्थ धरती एवं समृ( किसान तथा महिला सशक्तिकरण की थीम पर आधारित कृषि विज्ञान केंद्रों के संयुक्त स्टाल का अवलोकन किया। स्टाल पर प्राकृतिक खेती, मोटे अनाज, स्थानीय दालें, सब्जियां एवं पफल, मधुमक्खी पालन, मशरूम उत्पादन तथा विभिन्न मूल्यवर्धित कृषि उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। इनमें शहद, आंवला से तैयार मुरब्बा, विभिन्न प्रकार की जेली एवं जैम, मंडुवा से बने खाद्य पदार्थ तथा स्थानीय पफलों और सब्जियों से तैयार प्रसंस्कृत उत्पाद प्रमुख रहे। उन्होंने पंतनगर विश्वविद्यालय द्वारा पर्वतीय क्षेत्रों के लिए विकसित कृषि तकनीकों से संबंधित स्टाल का भी अवलोकन किया। उत्तराखंड के स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार विभिन्न स्थानीय उत्पादों के साथ बांस से निर्मित उपयोगी एवं सजावटी उत्पाद भी प्रदर्शित किए गए। विधायक ने इन उत्पादों के माध्यम से स्थानीय संसाधनों के उपयोग, महिला उद्यमिता, स्वरोजगार और ग्रामीण आजीविका को बढ़ावा देने की संभावनाओं की जानकारी ली। पारंपरिक ऐपण कला और मोमबत्ती निर्माण का प्रदर्शन भी मेले में आकर्षण का केंद्र रहा। मेले में विधायक ने ट्रैक्टर, कृषि यंत्र, जेसीबी, कृषि रसायन एवं अन्य आधुनिक कृषि उपकरणों का भी अवलोकन किया तथा उनकी उपयोगिता की जानकारी ली। कुलपति डा. शिवेन्द्र कुमार कश्यप ने बताया कि किसान मेले के माध्यम से किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों के साथ प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन, स्थानीय संसाधनों के उपयोग, महिला उद्यमिता और स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। मेले के भ्रमण के बाद पिछले 30 वर्षों से लगातार किसान मेले में प्रतिभाग कर रहे बिहार के पश्चिमी चंपारण निवासी विजय कुमार पाण्डेय, जो आलू पाण्डेय के नाम से लोकप्रिय हैं, सहित आधा दर्जन से अधिक वरिष्ठ कृषकों ने विधायक बंशीधर भगत और विश्वविद्यालय के कुलपति डा. शिवेन्द्र कुमार कश्यप से मुलाकात की। इस दौरान कृषकों ने विश्वविद्यालय और किसान मेले से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि उन्हें गुणवत्तायुक्त बीजों के साथ ही विश्वविद्यालय द्वारा कृषि की विभिन्न उन्नत तकनीकों की जानकारी प्राप्त हुई है, जिसका उपयोग वे अपने खेतों में कर रहे हैं। वरिष्ठ कृषकों के अनुभव सुनकर विधायक बंशीधर भगत ने प्रसन्नता व्यक्त की और विश्वविद्यालय द्वारा किसानों के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि किसान मेला किसानों को नई कृषि तकनीकों, उन्नत बीजों और कृषि क्षेत्र से जुड़े नवाचारों की जानकारी प्राप्त करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है। इस अवसर पर कुलपति डा. शिवेन्द्र कुमार कश्यप ने वरिष्ठ कृषकों को प्रतीक चिर् िंदेकर सम्मानित किया। विजय कुमार पाण्डेय सहित अन्य वरिष्ठ कृषकों ने कहा कि पंतनगर का किसान मेला अपने आप में अलग है और किसानों को यहां जो जानकारी तथा सुविधाएं मिलती हैं, वह अन्यत्र नहीं मिलतीं। उन्होंने कहा कि मेले में उमड़ रही किसानों की भीड़ इसकी लोकप्रियता को दर्शाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *