October 1, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नगर निगम ने चलाया विशेष स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान

रुद्रपुर । शहरी विकास निदेशालय के निर्देश पर स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत गुरुवार को महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में नगर निगम की ओर से विशेष सफाई अभियान, पर्यावरण संरक्षण और सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान में नगर निगम कर्मचारियों, पर्यावरण मित्रें, महिला स्वयं सहायता समूहों, पार्षदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। इस दौरान उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। अभियान की शुरुआत एक दिन, एक घंटा, एक साथ स्वच्छता एवं पर्यावरण अभियान के तहत मोदी मैदान में विशेष सफाई अभियान से हुई। नगर निगम की टीम के साथ जनप्रतिनिधियों और स्वयंसेवकों ने मोदी मैदान में व्यापक सफाई की और लोगों को सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद मोदी मैदान स्थित सब्जी मंडी में सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग को रोकने के उद्देश्य से लोगों को जूट के थैले वितरित किए गए। दुकानदारों और ग्राहकों को प्लास्टिक की थैलियों से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान की जानकारी देते हुए कपड़े और जूट के थैलों का इस्तेमाल करने का संदेश दिया गया। पुरानी तहसील परिसर में मां के नाम एक पेड़ अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आ“वान किया गया। अभियान के दौरान लोगों को स्वच्छता बनाए रखने, कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने और सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने के लिए जागरूक किया गया। स्कूली बच्चों और स्वयं सहायता समूहों की सहभागिता से अभियान को जनभागीदारी का स्वरूप मिला। इस अवसर पर महापौर विकास शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चल रहा सेवा संकल्प अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज में सेवा, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। स्वच्छ और सुंदर शहर का निर्माण तभी संभव है, जब नगर निगम के प्रयासों के साथ प्रत्येक नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम लगातार कार्य कर रहा है, लेकिन शहर को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी प्रत्येक नागरिक की भी है। सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न डालना, कूड़े को निर्धारित स्थान पर डालना और सिंगल यूज प्लास्टिक के स्थान पर जूट व कपड़े के थैलों का प्रयोग करना छोटे कदम हैं, लेकिन इनका सामूहिक प्रभाव बड़ा होता है। महापौर ने कहा कि मां के नाम एक पेड़ जैसे अभियान पर्यावरण संरक्षण को भावनात्मक रूप से समाज से जोड़ते हैं। आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा, बेहतर पर्यावरण और हरा भरा शहर देना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। नगर निगम का प्रयास रहेगा कि ऐसे अभियानों को केवल एक दिन तक सीमित न रखते हुए लगातार जनजागरूकता और जनभागीदारी के माध्यम से आगे बढ़ाया जाए। इस अवसर पर देवभूमि व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह, नरेन्द्र अरोरा, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री धीरेन्द्र मिश्रा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश सिंह, पार्षद संघ अध्यक्ष राजेश जग्गा, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ- पियूष रंजन, राजीव सिंह, राजू नबियाल, अनुज पाठक, ज्ञानेन्द्र चौहान, देवेन्द्र बामल, दीपक राठौर, अभिषेक, पार्षद पवन राणा, पार्षद अशफाक, सुशील चौहान, गौरव जुयाल, अजय चîóा, विजय तोमर, मानवेन्द्र सिंह, रेनू शर्मा, उमेद सिंह, शुभम दास, सन्नी खुराना सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *