प्रदेश भर में छात्र संघ चुनाव के लिए हुई वोटिंग: डीएवी में हंगामे के बाद लाठीचार्ज, कई महाविद्यालयों में हंगामे की स्थिति
देहरादून/हल्द्वानी/रूद्रपुर/रामनगर/ काशीपुर/खटीमा(उद संवाददाता)। उत्तराखंड में छात्रसंघ चुनाव के लिए मंगलवार को प्रदेश के 136 परिसरों में मतदान हुआ। तीनों विश्वविद्यालयों से जुड़े महाविद्यालयों में हजारों छात्र छात्रओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अधिकांश महा विद्यालयों में मतदान दोपहर दो बजे तक चला, जिसके बाद मतगणना शुरू हो गई। देर शाम तक अधिकांश कॉलेजों में परिणाम आने की संभावना है। इस बार छात्रसंघ चुनाव में 50 प्रतिशत पद छात्रओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। प्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थानों में छात्रओं की संख्या 66 प्रतिशत से अधिक बताई गई है। आरक्षण लागू होने के बाद कई महाविद्यालयों में चुनावी समीकरण भी बदले हैं। देहरादून के डीएवी पीजी कॉलेज में मतदान शुरू होते ही छात्रओं के बूथ के बाहर वोट अपील को लेकर हंगामा हो गया। कांग्रेस प्रदेश सचिव विनीत प्रसाद भट्टð, पार्षद रोबिन त्यागी समेत एनएसयूआई कार्यकर्ता छात्रओं के बूथ के बाहर खड़े होकर वोट की अपील कर रहे थे। सूचना पर सीओ डालनवाला नितिन लोहानी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं को वहां से हटने के लिए कहा। आरोप है कि कार्यकर्ता वहां से हटने के बजाय पुलिस से उलझ गए। इसके बाद पुलिस और कांग्रेस एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के बीच धक्कामुक्की शुरू हो गई। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने लाठियां भांजकर कार्यकर्ताओं को वहां से खदेड़ा। पुलिस ने कांग्रेस प्रदेश सचिव विनीत प्रसाद भट्टð को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। घटना के बाद कॉलेज परिसर में कुछ देर तनाव की स्थिति बनी रही। पुलिस ने मतदान केंद्रों के आसपास मौजूद कार्यकर्ताओं और समर्थकों को निर्धारित दायरे से बाहर रहने के निर्देश दिए। मतदान के दौरान बूथ के आसपास प्रचार या वोट अपील को लेकर पुलिस की सख्ती जारी रही। डीएवी पीजी कॉलेज में छह पदों के लिए 29 प्रत्याशी मैदान में हैं। अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के नवदीप राणा, एनएसयूआई के सौरभ सेमवाल, आर्यन छात्र संगठन के अमित सिंह और निर्दलीय तान्या के बीच मुकाबला है। छह पदों पर 29 प्रत्याशियों के मैदान में होने की पुष्टि पूर्व चुनावी रिपोर्टों में भी हुई है। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में भी गहमागहमी के बीच मतदान हुआ। अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के धीरज बिष्ट, एनएसयूआई के मेहुल शाह और निर्दलीय आर्यन बेलवाल के बीच मुकाबला है। नौ पदों के लिए 74 प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक मतदान हुआ। 18 बूथों पर सीसीटीवी की निगरानी में मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई गई।एसएसपी डॉ- मंजूनाथ टी-सी- के निर्देशन में चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निर्विवाद संपन्न कराने हेतु पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया। मौके पर डॉ- जगदीश चन्द्र, एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल एवं मनोज कुमार कत्याल, एसपी सिटी हल्द्वानी’ द्वारा सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का लगातार निरीक्षण करते रहे तथा डड्ढूटी पर तैनात सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते रहे।वर्दीधारी पुलिस के साथ सादे वस्त्रें में पुलिसकर्मी, एलआईयू एवं फायर सर्विस की टीमें भी तैनात रही। यातायात व्यवस्था सुचारु रखने हेतु यातायात पुलिस द्वारा लगातार भ्रमण एवं आवश्यक स्थानों पर डायवर्जन की व्यवस्था की गई थी। किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए क्यूआरटी टीमें तैनात की गई थीं। साथ ही ड्रोन एवं बॉडी-वॉर्न कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही थी। चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई।पुलिस द्वारा छात्रसंघ चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई। रुद्रपुर के सरदार भगत सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ। प्रातः 9 बजे कालेज में मतदान प्रक्रिया शुरू हुई यहां भी एबीवीपी और एनएसयूआई के बीच मुकाबला बताया जा रहा है। दोपहर 12 बजे तक 1837 विद्यार्थियों ने मताधिकार का प्रयोग कर लिया था। अध्यक्ष पद पर चार प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदान के दौरान कॉलेज परिसर और बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। बिना परिचय पत्र के किसी को भी परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई।रामनगर के पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर में छात्रसंघ चुनाव 2026 27 के लिए मंगलवार सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हो गया। मतदान के लिए महाविद्यालय में सात बूथ बनाए गए । सुबह से ही मतदान को लेकर छात्र छात्रओं में उत्साह दिखाई दिया। शुरुआती समय में करीब 18 से 20 प्रतिशत मतदान होने की जानकारी दी गई। कई बूथों पर छात्र छात्रओं की कतारें भी लगी रहीं। मतदान के दौरान छात्र छात्रओं के पहचान पत्रें की जांच के बाद ही उन्हें परिसर में प्रवेश दिया गया। मतदान को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए महाविद्यालय परिसर के अंदर और बाहर पुलिस बल तैनात किया गया था। उपजिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान ने बताया दो बजे मतदान संपन्न होने के बाद तीन बजे से मतगणना शुरू होगी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्त पुलिस बल लगाया गया है । महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो- एमसी पांडे ने बताया कि छात्रसंघ चुनाव के लिए करीब 3677 छात्र छात्रएं मतदाता हैं। सात बूथों में बूथ संख्या एक पर केवल छात्रें के मतदान की व्यवस्था की गई है, जबकि अन्य बूथों पर छात्र और छात्रएं दोनों मतदान कर रहे हैं। महाविद्यालय प्रशासन की ओर से मतदान के दौरान छात्र छात्रओं की सुविधा का भी ध्यान रखा जा रहा है। अध्यक्ष पद के लिए विशाखा चौहान, सूरज रावत और नीरज कंडारी मैदान में हैं।
हल्द्वानी में विधायक और छात्रों की पुलिस से भिड़ंत
हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के दौरान अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के बीच आपसी झड़प से हंगामा हो गया। मारपीट की सूचना पर पुलिस तत्काल कॉलेज पहुंची। एसपी क्राइम और एसपी सिटी ने मौके पर पहुंचकर प्रत्याशियों को कड़ी फटकार लगाई। साथ ही चुनावी नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी। कॉलेज के बाहर बेवजह जुटी भीड़ को भी पुलिस ने खदेड़ा वहीं विधायक सुमित हृदयेश से भी पुलिस की नोंक झोंक हो गयी। एबीवीपी के छात्रें को छूट दे रखी थी तो वहीं एनएसयूआई के छात्रें पर सख्ती के चलते विधायक सुमित हृदयेश नाराज हो गये और उनकी पुलिस से तीखी नोंक झोंक हो गयी। एएसपी जगदीश चन्द्र के समझाने के बाद मामला शांत हो गया। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर पहले से ही पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मतदान के दौरान प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। फिलहाल पुलिस की प्राथमिकता मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराना है। कॉलेज परिसर में किसी भी तरह की स्थिति दोबारा न बिगड़े, इसके लिए पुलिस बल की तैनाती और निगरानी लगातार जारी है।
खटीमा के मझोला में छात्रों के बीच झड़प
खटीमा। एचएनबी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को छात्रसंघ चुनाव के दौरान मझोला क्षेत्र में मतदाताओं को गाड़ी में बैठाने को लेकर एनएसयूआई और एबीवीपी के छात्रों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान पुलिस एक छात्र को थाने ले आई। छात्र को थाने ले जाने की सूचना पर विधायक भुवन कापड़ी भी वहां पहुंच गए और हंगामा हुआ। करीब एक से दो घंटे तक चले घटनाक्रम के बाद पुलिस ने छात्र को छोड़ दिया। इसके अलावा मामूली कहासुनी के बीच महाविद्यालय में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया।
