September 16, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पीएम मोदी ने जन्मदिन पर सीएम धामी को भेजा शुभकामना संदेश..उत्तराखंड निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़े

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उनके जन्मदिन पर पत्र भेजकर शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने धामी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख और दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि राष्ट्र और समाज के हित में उनके द्वारा किए जा रहे कार्य उनके जीवन को यश और गौरव से परिपूर्ण करें।पीएम मोदी ने अपने संदेश में कहा कि धामी के अनुभव, समर्पण और दूरदर्शिता से उत्तराखंड निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़े और नई ऊंचाइयों को प्राप्त करे। उन्होंने कहा कि आज देश शक्ति की सप्तधारा के साथ  विकसित भारत के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहा है और ऐसे समय में उत्तराखंड की क्षमता व संसाधनों को नए आयाम देने के प्रयास महत्वपूर्ण हैं। इस दिशा में मुख्यमंत्री धामी की सक्रिय भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।

सीएम धामी ने जताया आभार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री मोदी की शुभकामनाओं के लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के विकास के लिए प्रधानमंत्री का निरंतर सहयोग, मार्गदर्शन और स्नेह प्रदेश को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है।धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड का जन-जन पूरे समर्पण के साथ प्रदेश की प्रगति में योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत’ के संकल्प की सिद्धि में ‘विकसित उत्तराखंड’ की महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित करने के संकल्प के साथ सरकार लगातार कार्य कर रही है।मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और प्रदेशवासियों के सामूहिक प्रयासों से उत्तराखंड विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करते हुए सशक्त एवं विकसित भारत के निर्माण में योगदान देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *