रस्सी के सहारे फ़ांसी पर झूलता मिला टेंपो चालक
काशीपुर। आईटीआई थाना क्षेत्र के ओम विहार कॉलोनी में देर रात कर्ज से परेशान एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस को जैसे ही घटना का पता चला उसने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेते हुए अंत्य परीक्षण के लिए पीएम हाउस भेज दिया। अचानक घटी घटना को लेकर परिवार में शोक की लहर है। जानकारी के मुताबिक वार्ड नंबर 5 ओम विहारकॉलोनी थाना आईटीआई निवासी कमल हलदार ने देर रात पुलिस को फोन पर सूचना दिया कि उसके 30 वर्षीय भांजे ने फांसी लगा ली। पुलिस को जैसे ही घटना की सूचना मिली वह तत्काल मौके पर पहुंच गई। वहां निगम मजूमदार 34 वर्ष पुत्र हर्षित मजूमदार का शव कमरे में जमीन पर पड़ा था। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि वृत्त का अपनी मां उत्तरा देवी के साथ घर में रहा करता था। उसकी मां उत्तरा देवी काशीपुर निवासी एक डॉक्टर के यहां काम करती है जबकि वह टेंपो चलाया करता था। पुलिस को पता चला कि घटना वाले दिन शाम को मृतक की मां उत्तरा देवी ने अपने पुत्र को कई फोन किया लेकिन दूसरी ओर से कोई जवाब नहीं मिला। मां की परेशानी बढ़ गई उसने तत्काल दो संबंधियों को घर भेजा। सूरज और हरिदास जब घर पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद था। पड़ोस के मकान से छत के रास्ते दोनों जब घर में घुसे तो मंजर देखकर हैरान रह गए। टेंपो चालक निगम रस्सी के सहारे हंसी पर लटका हुआ है। यह देख दोनों की पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना परिजनों को एवं पुलिस को दी। इसी के साथ हड़बड़ाहट में दोनों ने रस्सी को चाकू से काटकर शव को नीचे उतर कर रख दिया। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद मामले की जांच पड़ताल शुरू की है लेकिन प्रथम दृष्टया अनुमान है कि कर्ज से परेशान होकर मृतक ने आत्महत्या जैसा बड़ा कदम उठाया।
