‘सेवा संकल्प अभियान’ को बूथ स्तर तक पहुंचाने के लिए बनाई रणनीति
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में उत्तराखंड भाजपा की ओर से रविवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ की प्रदेश कार्यशाला आयोजित की गई। कुंवावाला स्थित होटल ली ओवल में आयोजित कार्यशाला में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्टð सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यशाला में ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेश से लेकर मंडल, जिला और बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेश पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों को अभियान के उद्देश्यों, प्रस्तावित कार्यक्रमों और जनसंपर्क गतिविधियों की जानकारी दी गई। कार्यकर्ताओं से अभियान को व्यापक जनभागीदारी से जोड़ने तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और समर्पण के संदेश को आमजन तक पहुंचाने का आ“वान किया गया। कार्यशाला के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 137वें एपिसोड का भी प्रसारण किया गया। प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘मन की बात’ नए प्रयासों और नए प्रयोगों को सामने लाने का मंच बन चुका है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से नशामुक्त भारत अभियान को आगे बढ़ाने की अपील की। प्रधानमंत्री ने युवाओं से नशामुक्ति और जागरूकता से जुड़े रचनात्मक सामग्री तैयार करने का आ“वान किया, ताकि सामाजिक मीडिया और डिजिटल माध्यमों के जरिए नशे के खिलाफ संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जा सके। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में देशभक्ति, खेती, अंतरिक्ष, युवाओं और सिनेमा समेत विभिन्न विषयों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इस बार आठ करोड़ से अधिक तिरंगा सेल्फी अपलोड की गईं। उन्होंने ‘सूर्यपथ तिरंगा’ का भी उल्लेख करते हुए कहा कि फिजी से लेकर दुनिया के अलग अलग हिस्सों में तिरंगा शान से फहराया गया। देशभर में तिरंगे को लेकर दिखाई दिया उत्साह राष्ट्रभावना की मजबूत अभिव्यक्ति है। प्रधानमंत्री ने कहा कि अगस्त का महीना देशभक्ति के रंगों से भरा रहता है। इस वर्ष ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने के कारण यह समय और भी खास हो गया है। उन्होंने देशवासियों से राष्ट्रीय भावना और देश के प्रति जिम्मेदारी को और मजबूत करने का आहवान किया। कार्यशाला में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने भी अभियान को लेकर अपने विचार रखे तथा कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आ“वान किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद सदस्य एवं नमो ऐप के राष्ट्रीय संयोजक कुलजीत सिंह चहल, कैबिनेट मंत्री, विधायक, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, दीप्ति रावत भारद्वाज, तरुण बंसल सहित प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष और वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे

