August 25, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बड़ी खबर: गालीगलौज और SIR बैठक में बाधा डालने के आरोप में कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल पर मुकदमा, गिरफ्तारी को लेकर देर रात आवास पहुंची पुलिस

पूर्व विधायक ठुकराल ने भी दी तहरीर : भाजपा नेताओं पर गालीगलौज करने और वरिष्ठ अधिकारियों के सामने धमकाने का आरोप,सियासत गरमाई
रुद्रपुर। रविवार को कमिश्नर दीपक रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में हंगामे के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। भाजपा नेताओं के साथ कथित गालीगलौज और बैठक में बाधा डालने के आरोप में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मामले के बाद राजनीतिक माहौल भी गरमा गया है। वहीं, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने भी पंतनगर थाने में तहरीर देकर भाजपा नेताओं पर गालीगलौज करने और वरिष्ठ अधिकारियों के सामने उन्हें धमकाने का आरोप लगाया है। उन्होंने संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। SIR बैठक में विधायक शिव अरोरा और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के बीच हुई तीखी बहस के बाद शुरू हुआ विवाद अब पुलिस कार्रवाई तक पहुंच गया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस पूर्व विधायक की गिरफ्तारी के लिए सक्रिय बताई जा रही है। इसी बीच देर रात ठुकराल के आवास पर पुलिस की कई गाड़ियां पहुंचने का दावा उनके समर्थक ललित बिष्ट ने किया है।ललित बिष्ट ने अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट साझा करते हुए बताया कि जब पुलिस की गाड़ियां आवास पर पहुंचीं, उस समय राजकुमार ठुकराल घर पर मौजूद नहीं थे और उनकी पत्नी घर में अकेली थीं।हालांकि, देर रात पुलिस के ठुकराल के आवास पर पहुंचने और वहां की गई कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। इसलिए इस दावे को फिलहाल समर्थक द्वारा किए गए दावे के रूप में ही देखा जा रहा है।रुद्रपुर में SIR बैठक के दौरान हुए विवाद के बाद मुकदमा दर्ज होने के बाद अब मुख्य सवाल यह है कि पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के खिलाफ कौन-कौन सी धाराओं में केस दर्ज किया गया है और पुलिस की आगे की कार्रवाई क्या होगी। मामले में एक ओर पुलिस कार्रवाई की चर्चा है, तो दूसरी ओर ठुकराल की ओर से भी भाजपा नेताओं के खिलाफ शिकायत दिए जाने से विवाद ने राजनीतिक रंग ले लिया है। दोनों पक्षों के आरोपों के बीच पुलिस की जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। रविवार को कमिश्नर दीपक रावत की बैठक के दौरान उस समय हंगामा हो गया, जब भाजपा विधायक शिव अरोरा और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के बीच तीखी बहस हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और बैठक का माहौल गर्म हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान भाजपा नेताओं के साथ कथित तौर पर गालीगलौज की गई और बैठक में व्यवधान पैदा हुआ। इसके बाद पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए भी सक्रिय बताई जा रही है। एक तरफ ठुकराल के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है, वहीं दूसरी तरफ उन्होंने भी भाजपा नेताओं के खिलाफ शिकायत दी है। मामले ने रुद्रपुर की सियासत को गरमा दिया है। अब सबकी नजर पुलिस जांच और आगे होने वाली कार्रवाई पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *