Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

राहुल गांधी का देहरादून दौरा होगा ऐतिहासिकः हिमांशु गाबा

उधम सिंह नगर से हजारों युवाओं की होगी भागीदारी
रुद्रपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 17 जुलाई को प्रस्तावित देहरादून दौरे को लेकर कांग्रेस सक्रिय हो गई है। राहुल गांधी 17 जुलाई को देहरादून के परेड ग्राउंड में छात्रें की गूंज कार्यक्रम में युवाओं और छात्रें को संबोधित करेंगे। इसी कार्यक्रम की तैयारी को लेकर रुद्रपुर में जिला और महानगर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने सिटी क्लब में एक कार्यक्रम रखा जिसमें इस कार्यक्रम की रूपरेखा तय करते हुए कांग्रेस नेताओं ने ऐसे एक ऐतिहासिक आयोजन बताया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा ने कहा कि राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा उत्तराखंड की राजनीति में एक क्रांतिकारी परिवर्तन लाएगा। इस कार्यक्रम में उधम सिंह नगर जिले से ज्यादा से ज्यादा भागीदारी हो इसके लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा विधानसभा स्तर पर कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। जिला अध्यक्ष हिमांशु गाबा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार इस कार्यक्रम को प्रभावित करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर हर संभव प्रयास कर रही है लेकिन कांग्रेस का कार्यकर्ता अब पीछे हटने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में छात्र युवा किसान तथा आम आदमी इनकी चल कपटी नीतियों से परेशान हो चुका है और जनता भाजपा का असली चेहरा पहचान चुकी है। भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं से प्रदेश का युवा खुद को ठगा महसूस कर रहा है। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि उत्तराखंड का युवा आज रोजगार शिक्षा और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की मांग कर रहा है लेकिन सरकार इन बुनियादी मुद्दों पर पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक नियुक्तियों में अनियमिताओं और बढ़ती बेरोजगारी ने लाखों युवाओं के सपनों को तोड़ने का काम किया है। भाजपा सरकार अपनी कमियों को छुपाने के लिए लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने और विपक्ष की आवाज दबाने का लगातार प्रयास कर रही है। लेकिन कांग्रेस युवाओं के भविष्य और उनके अधिकारों की लड़ाई लगातार सड़क से लेकर स्वतंत्र तक लड़ती रही है और आगे भी पूरी मजबूती से लड़ती रहेगी। महानगर अध्यक्ष ममता रानी ने कहा कि देहरादून में आयोजित होने वाला छात्रें की खोज कार्यक्रम एक राजनीतिक सभा नहीं बल्कि प्रदेश के युवाओं के विचारों का मंच होगा। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े सवालों पर राहुल गांधी सीधे युवाओं और छात्रें से संवाद करेंगे। महानगर अध्यक्ष ममता रानी ने कहा कि कांग्रेस ने कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली है तथा इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र युवा, शिक्षा विद, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, तथा समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि राहुल गांधी देशभर में छात्रें की खोज अभियान के माध्यम से युवाओं के बीच पहुंच रहे हैं इसकी शुरुआत राजस्थान से की गई थी। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि देश और प्रदेश में भर्ती बेरोजगारी महंगाई शिक्षा व्यवस्था की चुनौतियां और भर्ती प्रक्रिया में लगातार सामने आ रही गड़बड़ियों में युवाओं का भविष्य संकट में डाल दिया है उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बावजूद लाखों नौजवान रोजगार के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। ऐसे समय में राहुल गांधी का यह संवाद कार्यक्रम युवाओं की उम्मीद और आकांक्षाओं को नई आवाज देगा। कांग्रेस नेताओं ने सभी युवाओं छात्रें और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या में 17 तारीख को देहरादून परेड ग्राउंड में पहुंचने की अपील करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *