Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सब्जी विक्रेता ने ग्राहक को मारा चाकू, गंभीर

रूद्रपुर (उद संवाददाता)। ट्रांजिट कैम्प कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की देर सायं सब्जी खरीदने के दौरान किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद सब्जी विक्रेता से ग्राहक पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। ग्राहक को लहूलुहान हालत में उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सब्जी विक्रेता को पूछताछ के लिए अपनी हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार श्मशान घाट रोड़ निवासी प्रेम शंकर टेंट का कारोबार करता है। सोमवार की देर सायं वह सब्जी लेने के लिए यहीं के निवासी एक दुकानदार के पास गया। जहां सब्जी खरीदने के दौरान दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों मारपीट शुरू हो गई। बताया जाता है कि इस दौरान सब्जी विक्रेता ने दुकान पर रखे चाकू से प्रेमशंकर पर हमला कर दिया। जो उसके पेट में जा लगा और वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी वहां आ गये। गंभीर रूप से घायल प्रेमशंकर को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने सब्जी विक्रेता को पूछताछ के लिए अपनी हिरासत में ले लिया है। प्रेमशंकर को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भर्ती किया गया है। जहां चिकित्सक ने उसकी हालत को गंभीर बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *